एक्सप्लोरर

Bihar News: लालू प्रसाद यादव का बड़ा दावा, बोले- 'पांचों राज्यों में जीतेगा I.N.D.IA गठबंधन, पीएम मोदी का...'

Bihar: पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि सभी जगह I.N.D.IA गठबंधन के उम्मीदवार ही चुनाव जीत रहे हैं. साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार का बचाव भी किया.

Lalu Prasad Yadav On Five State Assembly Elections: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम तीन दिसंबर को आ रहा है. ऐसे में तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं. इस बीच आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) दिल्ली (Delhi) में हैं. यहां पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर लालू प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा "सभी राज्यों में I.N.D.IA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. सभी जगह I.N.D.IA गठबंधन के उम्मीदवार ही चुनाव जीत रहे हैं." 

साथ ही लालू प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का खेल देश से खत्म होने वाला है. वहीं, बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के अंदर महिलाओं को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी और जीतन राम मांझी पर दिए गए उनके बयान पर लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार का बचाव भी किया. उन्होंने कहा कि ये सब फालतू की बात है.

दिल्ली में हैं लालू यादव

यही नहीं आरजेडी सुप्रीमों ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोई मुकाबला नहीं है. बता दें कि लालू यादव फिलहाल दिल्ली में हैं. बुधवार को उनके खिलाफ चल रहे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई होने वाली थी, लेकिन इस मामले की सुनवाई अब दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह में होगी. वहीं गौरतलब है कि पांच राज्यों में से राजस्थान, मध्य पद्रेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव संपन्न कराए जा चुके है. वहीं, तेलंगाना में आज (30 नवंबर) को वोट डाले जा रहे हैं. इन सभी पांच राज्यों के चुनावी नतीजों का एलान तीन दिसंबर को किया जाएगा.

राजस्थान, मध्य पद्रेश में एक चरण में चुनाव कराया गया है. वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोटिंग हुई है. सबसे पहले मिजोरम और छत्तीसगढ़ में चुनाव हुए. सात नवंबर को मिजोरम की 40 सीटों पर वोट डाले गए, वहीं उसी दिन छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर वोटिंग हुई. इसके बाद छत्तीसगढ़ में 17 नवंवर को बाकी बची 70 सीटों पर वोट डाले गए. इसी तरह मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर भी 17 नवंबर को एक ही चरण में वोटिंग हुई. राजस्थान की 200 सीटों पर 25 नवंबर को वोटिंग हुई.

BJP Reaction: रामदयालु सिंह की प्रतिमा के मुद्दे पर BJP आक्रामक, विजय सिन्हा बोले- महागठबंधन के लोग पशु के समान

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला
'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
'हमारे विधायक पटना में घूम रहे...', हिमाचल पहुंचे कांग्रेस MLA तो बोले मंत्री दिलीप जायसवाल
'हमारे विधायक पटना में घूम रहे...', हिमाचल पहुंचे कांग्रेस MLA तो बोले मंत्री दिलीप जायसवाल
बेगूसराय: CM नीतीश कुमार के आने से पहले हेलीपैड पर सांड की एंट्री, मची अफरा-तफरी, देखें Video
बेगूसराय: CM नीतीश कुमार के आने से पहले हेलीपैड पर सांड की एंट्री, मची अफरा-तफरी, देखें Video

वीडियोज

Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
Embed widget