एक्सप्लोरर

VIDEO: पिता के जन्मदिन पर पटना पहुंचीं रोहिणी, आते-आते बोलीं- 'लालू का नाम...', विपक्षी एकता पर क्या कहा?

Lalu Prasad Yadav Birthday: 11 जून को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है. एक दिन पहले शनिवार की देर शाम की फ्लाइट से वह सिंगापुर से पटना आई हैं.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) शनिवार (10 जून) की देर शाम सिंगापुर से पटना पहुंचीं. रविवार (11 जून) को लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन भी है. रोहिणी आचार्य तो ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन अपने पिता को किडनी देने के बाद उनकी काफी चर्चा होने लगी थी. अब पटना आने के बाद एयरपोर्ट पर भी उन्होंने बड़ी बात कही दी. पत्रकारों के सवाल के जवाब में रोहिणी ने कहा कि जो काम उन्होंने किया है वो बेटियों को क्या बल्कि बेटों को भी करना चाहिए. रोहिणी आचार्य के साथ मीसा भारती भी पटना पहुंचीं हैं.

मेरा चार धाम यहीं है: रोहिणी आचार्य

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने कई सवाल किए. रोहिणी आचार्य ने चलते-चलते कुछ का जवाब भी दिया. एक सवाल के जवाब में रोहिणी ने दिल जीत लेने वाली बात कह दी. रोहिणी आचार्य ने कहा कि लोग चार धाम की यात्रा पर जाते हैं तो मेरा चार धाम यहीं (पिता के पास) है. उन्हीं का दर्शन करने के लिए आई हूं.

'लालू जी का नाम किसी की जुबान से हटा सकते हैं लोग?'

23 जून को बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी एकता की बैठक होने वाली है, जिसके लिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब एक साल से लगे हुए थे. कई बार तिथि में बदलाव भी हो गया. अब 23 जून की तारीख फाइनल की गई है. इस दौरान विपक्षी एकता से जुड़े सवाल पर भी रोहिणी आचार्य ने जवाब दिया. पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि आज भी लालू प्रसाद यादव में वो दम है, क्योंकि विपक्षी एकता की बैठक होने वाली है और कहा जा रहा है कि लालू अब कमजोर हो गए हैं. इस पर रोहिणी आचार्य ने कहा कि कैसे कमजोर हो गए हैं? लालू का नाम किसी की जुबान से हटा सकते हैं लोग?

बता दें कि लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं. उनके पिता लालू कई बीमारियों से जूझ रहे हैं. डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी. इसके बाद उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ही अपनी किडनी दी थी. सिंगापुर में ही किडनी ट्रांसप्लांट कराया गया था. किडनी देकर उन्होंने अपने पिता को एक तरह से दोबारा जिंदा किया है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: सासाराम में राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार, कहा- बिहार का सम्राट मिल गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget