एक्सप्लोरर

Watch: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर ललन सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

Bihar News: नए संसद भवन का उद्घाटन कल यानी रविवार को किया जाएगा. इस समारोह को लेकर जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

पटना: जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. इसका उद्घाटन रविवार को किया जाएगा. विपक्षी पार्टियों ने कार्यक्रम के बहिष्कार की बात कही है. इस बीच ललन सिंह का भी बयान सामने आया है. उन्होंने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर हमला बोला है. इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी को देश के आदिवासी समुदाय के लोगों से क्षमा मांगने की बात भी कही है. 

नए संसद के उद्घाटन को लेकर ललन सिंह ने क्या कहा?

ललन सिंह ने शनिवार को पटना में कहा ''प्रधानमंत्री को इस देश के आदिवासी समुदाय के लोगों, दलित समुदाय के लोगों और देश की महिला से क्षमा मांगनी चाहिए. जब उन्होंने दलित समुदाय की महिला को राष्ट्रपति बनाया था तब तो वे अपनी पीठ थपथपा रहे थे लेकिन उद्घाटन की बात आई तो उन्हें (राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू) इससे वंचित कर दिया. प्रधानमंत्री देश के इतिहास को समाप्त करके अपने नाम करना चाहते हैं.''

उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के नेता नीतीश कुमार आदिवासी वर्ग, दलित वर्ग और महिला वर्ग का सम्मान करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देश के इतिहास को समाप्त करके उसे अपने नाम करना चाहते हैं.

सामने आया बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बयान

नए संसद भवन को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बयान सामने आया है. उन्होंने इसे लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने पूछा है कि इतिहास बदलने की जगह क्या वे इतिहास भुला देंगे. 

सीएम नीतीश ने शनिवार को कहा- ''नई संसद की क्या जरूरत थी? पहले की इमारत एक ऐतिहासिक थी, मैंने बार-बार कहा है कि सत्ता में बैठे लोग इस देश के इतिहास को बदल देंगे. नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होने का कोई मतलब नहीं.''  

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: मदन सहनी ने लगाया लोकतंत्र के हनन का आरोप, कहा- 'BJP को लोकसभा चुनाव में अंजाम भुगतना पड़ेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget