एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ललन सिंह ने लगातार दूसरे दिन RJD को लताड़ा, युवाओं को फिर से दी यह सलाह

जनता दल युनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर लोकसभा से सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह दो दिनों से आरजेडी पर हमलावर हैं. गुरुवार के बाद आज शुक्रवार को फिर उन्होंने ट्वीट किया है.

पटनाः बिहार में जब भी सत्ता पक्ष को आरजेडी पर हमला करना होता है तो वह उसके शासनकाल को लेकर सवाल उठाता रहा है. अब जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर लोकसभा से सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी दो दिनों से ट्वीट कर बिहार के युवाओं को बड़े-बुजुर्गों के पास बैठकर उनसे 1990 से 2005 के आरजेडी के शासनकाल को जानने के लिए कह रहे हैं.  

सांसद ललन सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर युवाओं से कहा, “उम्र में बड़े लोगों से जरा पूछिएगा कि शाम 6-7 बजे के बाद महिलाएं तो क्या पुरुष भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत करते थे क्या? बाजार में दुकानें बंद रहती थीं, अपहरण उद्योग चलाने वाले मोटी रकम वसूलते थे. डर से लाखों लोग अपने दुकान-धंधा बेच कर बिहार से पलायन कर गए..! आज सुशासन है.”

‘युवाओं ने सिर्फ नीतीश कुमार के ही शासन को देखा’

इसके पहले गुरुवार को भी ललन सिंह ने ट्वीट कर आरजेडी पर निशाना साधा था. उन्होंने 18 से 25 तक वाले युवाओं से कहा कि अपने आस-पड़ोस के बुजुर्गों के पास बैठकर नीतीश कुमार के पहले के जंगलराज के बारे में जानें. क्योंकि 18 से 25 साल तक के युवाओं ने सिर्फ नीतीश कुमार के ही शासन को देखा है.

‘आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने में दें योगदान’

सांसद ललन सिंह ने कहा कि 1990-2005 का वह दौर रूह कंपाने वाला था. यदि वर्तमान और भूत में अंतर नजर आए तो जाति-धर्म और कुनबी धारा से ऊपर उठकर 'सामाजिक न्याय के साथ विकास' वाली नीतियों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने वाली एकमात्र पार्टी से जुड़कर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने में अपना बहुमूल्य योगदान अवश्य दीजिए.

हालांकि गुरुवार को जब ललन सिंह ने ट्वीट किया तो आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने तंज कसते हुए जवाब दिया था. ट्वीट कर रोहिणी ने लिखा था, “90 से पहले का याद कौन दिलाएगा ललन चाचा जब गरीब को दबाया जाता था. उनके जमीन जोरू पे आप लोग राज करते थे. 90 के बाद तुम जैसे लोगों से गरीबों को लड़ने का अपना आवाज दिया लालू यादव ने तो दर्द तो होगा ही. रहा अंतरी के दांत वाले की, तो आपको भी पता है आपका घर भी नहीं बचा है इसके आतंक से.”

यह भी पढ़ें- 

Bihar Corona Update: बिहार के 15 जिलों में नहीं मिले एक भी नए संक्रमित, एक्टिव केसों की संख्या भी घटी

Bihar Panchayat Election 2021: दस फेज में हो सकता है पंचायत चुनाव, 20 सितंबर को पहले चरण का मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget