एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: बिहार के 15 जिलों में नहीं मिले एक भी नए संक्रमित, एक्टिव केसों की संख्या भी घटी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में बिहार में 44 नए मरीज मिले हैं. कटिहार में सबसे अधिक पांच नए केस आए हैं. वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या बिहार में अब 364 है.

पटनाः बिहार में बहुत जल्द कोरोना वायरस समाप्त हो सकता है. हर दिन मिल रहे नए मरीजों की संख्या में भी गिरावट आई है. गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जिस भी जिले में नए मरीज मिले हैं वहां की संख्या काफी कम है. कहीं एक-दो तो कहीं चार या पांच ही नए केस आए हैं जो कि राहत देने वाली बात है. हालांकि अभी भी कोरोना की गाइडलाइन को सख्ती से पालन करने की अपील की जा रही है.

सबसे अधिक कटिहार में मिले पांच नए संक्रमित

दरअसल, गुरुवार को जो रिपोर्ट आई है उसके अनुसार सिर्फ कटिहार में सबसे अधिक मरीज मिले हैं जिसकी संख्या पांच है. इसके अलावा समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में चार-चार नए मरीज मिले हैं. वहीं, अन्य जिलों में जहां भी मरीज मिले हैं वहां की संख्या चार या पांच से कम ही है. बीते 24 घंटे में बिहार में कुल 44 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या भी कम हो गई है.

कोरोना की गाइडलाइंस का पालन करने की अपील

वहीं, दूसरी ओर बिहार में फिर से एक बार स्कूल, मॉल आदि खोलने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं. ऐसे में छूट के साथ लगातार लोगों से कोरोना की गाइडलाइंस का पालन करने की अपील भी की जा रही है. सरकार की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें. स्कूलों के लिए भा गाइडलाइन जारी की गई है.

गुरुवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे का आंकड़ा

  • स्वस्थ हुए मरीज- 45
  • कोविड की जांच- 1,68,559
  • अबतक कुल स्वस्थ हुए- 7,15,056
  • रिकवरी रेट- 98.62 फीसद
  • एक्टिव मरीज- 364

(नोटः सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर)

यह भी पढ़ें- 

Bihar Crime: भोजपुर में रिटायर्ड फौजी ने की महिला की गोली मारकर हत्या, घटना के कारणों का खुलासा नहीं

Bihar Panchayat Election 2021: दस फेज में हो सकता है पंचायत चुनाव, 20 सितंबर को पहले चरण का मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget