एक्सप्लोरर

Lalan Singh Reaction: ललन सिंह ने बताया बीजेपी के संपर्क में कौन थे, कुशवाहा की नाराजगी पर किया ये खुलासा

Bihar Politics: सोमवार को ललन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी को लेकर भी कई बातें कहीं हैं.

पटना: जेडीयू नेता ललन सिंह (Lalan Singh) ने सोमवार को उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. कुशवाहा ने कहा था कि जेडीयू के कई नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी के संपर्क में जेडीयू के कोई नेता नहीं है. अगर उपेंद्र कुशवाहा ऐसा कह रहे तो इसका जवाब भी वही जानते हैं. उनके संपर्क में जो था वो चिह्नित हो चुके हैं. आरसीपी सिंह का नाम लिए बिना (RCP Singh) उनकी तरफ इशारा करते हुए कहा कि वही थे संपर्क में और मजिस्ट्रेट चेकिंग में पकड़े गए. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के नाराज़ होने की कोई वजह नहीं है. उनके साथ आए लोगों को जहां जहां कहा वहां रखा गया.

ललन सिंह ने आरसीपी को किया टारगेट

ललन सिंह ने कहा कि फिलहाल पार्टी से बीजेपी के संपर्क में कोई नहीं है. जो संपर्क में थे उनको पहचान लिया गया था. चिह्नित होने के बाद जैसे आदमी खुद ही पार्टी से इस्तीफा देकर चला जाता है, वैसे ही वो भी चले गए. अब कुशवाहा किनको मार्क कर रहे हैं, ये तो वो ही बता सकते हैं. कुशवाहा की नाराजगी को लेकर कहा कि इसका तो सवाल ही पैदा नहीं होता है. नाराजगी की कोई कारण ही नहीं हो सकती है. वो आए तो संगठन में जहां जहां जगह देने की बात कही गई हमने उनको दी. उनकी पार्टी के जेडीयू में विलय होने के बाद विभिन्न प्रकोष्ठों में, पार्टी के मूल संगठनों में सभी जगह उनके लोगों को रखा गया. हमने हमेशा उनको सम्मान दिया है.

उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर जेडीयू में हलचल

रविवार को उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि जेडीयू पार्टी खुद कई बार बीजेपी के साथ जा चुकी है. पार्टी में अभी भी कुछ नेता उनके संपर्क में हैं. उन्होंने जेडीयू से नाराजगी भी जाहिर की थी. उनके इस बयान पर सोमवार को नीतीश कुमार का भी रिएक्शन आया. हालांकि उन्होंने ये नहीं कहा कि बीजेपी के संपर्क में कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर कोई है तो इसका जवाब उपेंद्र कुशवाहा ही दे सकते हैं. कुशवाहा के बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे. आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में काफी कुछ फेरबदल होने जैसी स्थिति बन सकती है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'BJP के संपर्क में हैं JDU के कई बड़े नेता', जानिए उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान पर CM नीतीश कुमार ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget