एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'BJP के संपर्क में हैं JDU के कई बड़े नेता', जानिए उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान पर CM नीतीश कुमार ने क्या कहा

Nitish Kumar Reaction: रविवार को उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बयान से धमाका किया था. उनका कहना था कि नीतीश कुमार खुद कई दफे बीजेपी के साथ जा चुके हैं. अभी भी जेडीयू के कई नेता उनके संपर्क में हैं.

पटना: बिहार की राजनीति में घमासान मचा है. जेडीयू के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे. उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने रविवार को कहा था कि जेडीयू के कई बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. उनके इस बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM nitish Kumar) ने प्रतिक्रिया दी है. सोमवार को नीतीश कुमार ने कहा है कि आप उन्हीं से पूछ लीजिए, इसका जवाब वही देंगे. हम लोग इन सब चीजों को देखते नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा जो बोल रहे हैं उन्हीं से पूछिए और उनकी बात को छापें. इस तरह के सवालों के जवाब हम नहीं देंगे. 

सीवान शराब से मौत मामले पर कुछ नहीं बोले सीएम

जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी संजय सिंह के नेतृत्व में सोमवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का पुण्यतिथि मनाई जा रही है. महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि 19 जनवरी को मनाई जाती है, लेकिन जेडीयू आज स्वाभिमान दिवस के रूप में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया और पटना के जेडीयू कार्यालय के पास मिलर स्कूल मैदान में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के मौके पर बड़ा सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई नेता शामिल हुए. इस दौरान नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर रिएक्शन भी दिया. साथ ही सीवान में जहरीली शराब से हुआ मौत को लेकर कुछ भी बताने से बचते दिखे. उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. बता दें कि रविवार को सीवान में संदिग्ध मौतें हुई हैं जिसे जहरीली शराब से हुई मौत बताई जा रही. इससे पहले भी दिसंबर में जहरीली शराब पीने से मौत के मामले को लेकर भारी बवाल मचा था. नीतीश कुमार ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया.

जेडीयू में घमासान

उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू  में घमासान की स्थिति है. रविवार को कुशवाहा ने अपना दर्द बयां किया था. उन्होंने कहा था कि उनको आज तक लगा ही नहीं कि वो जेडीयू में हैं. कहा कि नीतीश कुमार खुद कितनी दफे बीजेपी के साथ जा चुके हैं. जेडीयू के कई नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. इसे लेकर दावे किए. इस पर नीतीश कुमार ने भी कुछ खास नहीं बोला. उन्होंने कहा कि उनको ही पूछ लें कि कौन बीजेपी के कॉन्टैक्ट में है.

 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: रीतलाल यादव को मीसा भारती देंगी आशीर्वाद, खुले मंच से बोले- BJP को हराएंगे, 'हर व्यक्ति के लिए हम बाहुबली'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget