एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मुकेश सहनी का बंगला नंबर छह, कई मंत्रियों के लिए रहा 'अपशगुन', किसी का नहीं पूरा हुआ टर्म

बिहार में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी इन दिनों अकेले पड़ते दिखाई दे रहे हैं. वहीं उनकी पार्टी के तीनों विधायक भी बीजेपी में चले गए हैं. अब उनके बंगला की भी चर्चा शुरू हो गई है.

Bihar News: बिहार (Bihar) में वीआईपी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) इन दिनों अकेले पड़ते दिखाई दे रहे हैं. वहीं उनकी पार्टी के तीनों विधायक भी बीजेपी (BJP) में चले गए हैं. जबकि जुलाई में उनके विधान परिषद का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है. ऐसे में बीजेपी कई नेता उनका इस्तीफा मांग रहे हैं. वहीं एक और बात उनके चर्चा का कारण बनी हुई है, उनका बंगला नंबर छह.

क्या है मामला
दरअसल, बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी को मंत्री बनने के बाद बंगला नंबर छह दिया गया था. बताया जाता है कि उनसे पहले इस बंगले में 12 साल के दौरान तीन मंत्री रहे लेकिन तीनों में से किसी ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया. कोई न कोई कारण से उन्हें दो सालों के अंदर ही अपना पद छोड़ना पड़ा. ऐसे में इस बंगले को अपशगुन वाला बंगला माना जा रहा है. 

कौन-कौन रहा
पिछले 12 सालों के दौरान ये बंगला राज्य सरकार के तीन मंत्रियों को दिया गया. जिनमें पूर्व मंत्री अवधेश कुशवाहा, आलोक मेहता और मंजू वर्मा हैं. इनमें से किसी का कार्यकाल पांच साल नहीं चल सका. 2010 में ये बंगला जदयू कोटे के मंत्री अवधेश कुशवाहा को दिया गया. वे उत्पाद विभाग के मंत्री थे और वे रिश्वतखोरी के मामले में फंसे जिसके कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. इसके बाद 2015 में ये बंगला राजद-जदयू की सरकार में सहकारिता मंत्री आलोक मेहता को मिला. मंत्री बने डेढ़ साल भी नहीं हुए कि सरकार चली गई. नीतीश कुमार बीजेपी के समर्थन से सीएम बने और आलोक मेहता का मंत्री पद चला गया. 

मंजू वर्मा भी रहीं 
इन दोनों के बाद नंबर मंजू वर्मा का आया. उन्हें मंत्री रहते ये बंगला आवंटित किया गया. लेकिन उनपर भी मुजफ्फरपुर बालिका आश्रय गृह मामले में लिप्त होने का आरोप लगा और मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा. हालांकि इन सबके बाद पिछले दिनों इस बंगले के गेट से मुकेश साहनी की नेम प्लेट नहीं होने के बाद फिर चर्चा शुरू हुई लेकिन तभी पता चला की बंगला में कुछ काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें-

Gaya News: जीडी गोएनका पब्लिक स्कूल के छात्र की विसरा रिपोर्ट में आई सल्फास खाने की बात, 16 फरवरी को हुई थी मौत

बिहारः BJP के विधायक ने अपनी ही सरकार के SP पर उठाए सवाल, नया शब्द दिया- 'अफसरशाही छोटी चीज, डाकू शाही कहिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget