एक्सप्लोरर

बिहारः BJP के विधायक ने अपनी ही सरकार के SP पर उठाए सवाल, नया शब्द दिया- 'अफसरशाही छोटी चीज, डाकू शाही कहिए'

Bihar Politics: बिहार में अफसरशाही को लेकर कई बार विपक्ष आरोप लगा चुका है. अब हरिभूषण ठाकुर बचौल ने नाराजगी जताई है. कहा कि हर विभाग में लूट मची है.

पटनाः नीतीश सरकार (Nitish Government) के शासन में अफसरशाही हावी है. कई बार इसको लेकर विपक्ष आरोप लगा चुका है. अब सरकार में शामिल नेता मंत्री ही भी इसपर सवाल करने लगे हैं. शनिवार को भाजपा के फायर बिग्रेड विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल (Haribhushan Thakur Bachol) ने नीतीश सरकार के अफसरशाही को लेकर बड़ा बयान दिया है. हरी भूषण ठाकुर ने नया शब्द दिया और कहा कि बिहार में अफसरशाही छोड़िए यहां डाकू शाही है. 

दरअसल, हरिभूषण ठाकुर बचौल एसपी और थानेदार से नाराज थे. उन्होंने मीडिया से कहा कि हम लोगों की बात तो एक थानाध्यक्ष नहीं सुनता है. मेरे परिवार से पैसा भी ले लिया और काम भी नहीं कर रहा है. यह हालात बिहार में का है. बचौल ने कहा हर विभाग में लूट मची हुई है. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थानाध्यक्ष ने उनके रिश्तेदार से जमीन विवाद मामले में पैसा भी लिया है. उन्होंने मुजफ्फरपुर के एसपी से जब फोन कर जानना चाहा तो उन्होंने राजनीति करने का आरोप लगा दिया. 

यह भी पढ़ें- Exclusive: गिरिराज सिंह बोले- बिहार और बंगाल समेत कई राज्यों में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा, मैं चुप नहीं रहूंगा

'बिना पैसा लिए कोई काम नहीं होता है'
मीडिया की ओर से किए गए सवाल का जवाब देते हुए बचौल ने कहा कि बिहार में अफसरशाही तो छोटी चीज है, यहां डाकू शाही है. कोई भी सरकारी पदाधिकारी, सीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी या किसी विभाग का छोटा से बड़ा पदाधिकारी बिना पैसे के कोई काम नहीं करता है. जब थानाध्यक्ष पैसा ले लिया तो उनको जाकर जांच करनी चाहिए थी, लेकिन पैसा लेने के बाद भी उस जगह पर नहीं पहुंचे. यही स्थिति हो गई है बिहार के अफसरों की. अगर हालात नहीं सुधरे तो बिहार बद से बदतर हो जाएगा.

बता दें कि अफसरशाही को लेकर कुछ दिन पहले विधानसभा में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने भी गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद मुख्यमंत्री और स्पीकर के बीच जमकर बहस हुई थी. मुख्यमंत्री काफी गुस्सा भी हुए थे. हालांकि वह मामला अब  ठंडा हो चुका है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सहनी के बाद बीजेपी की नजर Congress पर! भाजपा ने किया दावा, 'संपर्क में हैं 13 से ज्यादा विधायक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget