एक्सप्लोरर

VIDEO: केके पाठक का सख्त निर्देश, कहा- 'स्कूल के 15 किमी के दायरे में रहें शिक्षक, गांव में नहीं रहना है तो...'

KK Pathak: केके पाठक गुरुवार को बक्सर जिले के दौरे पर थे. डुमरांव के जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का उन्होंने निरीक्षण किया. इस दौरान कई निर्देश दिए.

पटना: बिहार में प्रथम चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. लगभग एक लाख 20 हजार 336 शिक्षकों की बहाली हुई है. स्कूलों में योगदान देकर ट्रेनिंग ले रहे हैं. ट्रेनिंग सेंटर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) लगातार निरीक्षण भी कर रहे हैं. गुरुवार (23 नवंबर) को केके पाठक बक्सर जिले के दौरे पर थे. डुमरांव के जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का निरीक्षण किया. उन्होंने शिक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि वे स्कूल से 15 किलोमीटर के अंदर ही रहें. यह भी कहा कि गांव में नहीं रहना है तो जा सकते हैं.

शिक्षकों से केके पाठक ने कहा कि आप लोग अच्छे से ट्रेनिंग कीजिए, टेक्नोलॉजी को हम लोग बढ़ाएंगे. आने वाले पांच साल में देखिएगा शिक्षा लेने का और देने का माहौल बदल जाएगा. सब कुछ कंप्यूटर से होगा. स्कूलों में अकाउंट का काम भी आप लोग करेंगे, जो प्रधानाध्यापक हैं उन्हें भी आप लोग मदद कर सकेंगे.

साथ में दो-तीन लोग मिलकर रहें: केके पाठक

शिक्षकों ने आपबीती सुनाई तो केके पाठक ने कहा कि जब तक सरकार आप लोगों के रहने की व्यवस्था नहीं करती है तब तक आप लोग अपने स्कूल के 15 किलोमीटर के दायरे में रूम ले लीजिए. 50 किलोमीटर से आना जाना संभव नहीं होगा और यह हम मान्य नहीं करेंगे. सुझाव दिया कि दो-तीन लोग मिलकर भी आप लोग रूम ले सकते हैं. कहा कि एक पंचायत मुख्यालय में दो-तीन या चार स्कूल भी होते हैं, किसी पंचायत मुख्यालय में आप लोग तीन- चार लोग एक साथ रह सकते हैं. केके पाठक ने कहा कि गांव में रहना अच्छा होता है. गांव में रहेंगे तो पढ़ाई का माहौल बनेगा. अंत में फरमान भी दिया कि आप लोग में से किसी को अगर गांव में रहना पसंद नहीं है तो आप लोग जा सकते हैं.

केके पाठक ने कहा कि दूर से आइएगा तो आप लोग समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाएंगे और इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. 9 बजे की जगह आप 10 बजे स्कूल पहुंचेंगे. धीरे-धीरे यह आदत बन जाएगी. तीन-चार महीने में आप फिर 10 बजे के बजाय 11 पहुंचने लगेंगे. लौटने के लिए 4 बजे के बजाय 3  बजे ही निकल जाएंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में पहले शिक्षा की यह स्थिति चल रही थी लेकिन अब हमने इसे खत्म कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: ...तो इस तरह शादी वैध नहीं? 10 साल पहले हुए विवाह को पटना HC ने किया रद्द, सुनाया अहम फैसला

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: बिहार विधान परिषद में गूंजा शिक्षक प्रोन्नति का मुद्दा, बीजेपी एमएलसी ने उठाया यह सवाल
बिहार विधान परिषद में गूंजा शिक्षक प्रोन्नति का मुद्दा, बीजेपी एमएलसी ने उठाया यह सवाल
Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget