एक्सप्लोरर

किशनगंज में मौत के 26 दिन बाद कब्र से निकाली गई लाश, अब होगा शव का पोस्टमार्टम तो खुलेगा राज!

Kishanganj News: किशनगंज में एक शख्स की 27 फरवरी 2025 को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी. इसके बाद उसके भाई ने जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई थी.

Bihar News: किशनगंज के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान से बुधवार (26 मार्च, 2025) को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में एक व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया. करीब 26 दिन पहले उसे यहां दफनाया गया था. मृतक मुजम्मिल के भाई नोमान आलम ने जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक सागर कुमार से न्याय की गुहार लगाई थी. इसके बाद मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई. बुधवार को कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया. फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

दरअसल, मुजम्मिल नाम के शख्स की 27 फरवरी 2025 को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी. मृतक के भाई नोमान आलम ने पुलिस अधीक्षक सागर कुमार को दिए गए आवेदन में यह कहा कि उसके भाई की किसी अज्ञात स्थान पर हत्या करने के बाद शव को घर के आंगन में लाकर रख दिया गया था. उस वक्त जब वो थाने में मामला दर्ज करवाने जा रहे थे तो कुछ लोगों ने धमकी देकर थाने नहीं जाने दिया.

गांव के ही दंपती पर हत्या का शक

नोमान आलम ने गांव के ही सोहेल और उसकी पत्नी पर हत्या का शक जताया है. उनका कहना है कि सोहेल और उसकी पत्नी अरशदी ने ही उनके भाई की हत्या कर शव को आंगन में लाकर रख दिया. नोमान का कहना है कि सोहेल से शादी के पहले अरशदी की जान पहचान उसके भाई मृतक मुजम्मिल के साथ थी और इस वजह से पति-पत्नी में हमेशा लड़ाई भी होती थी.

पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

कब्र से शव निकालने की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं. एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि 21 मार्च 2025 को फतेहपुर थाने में प्राथमिक दर्ज की गई थी. अनुसंधान के लिए शव को कब्र से निकाला गया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चलेगा.

किशनगंज से अब्दुल करीम की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: बिहार में आज से 3 दिनों के OPD सेवाएं बंद, मरीजों के लिए खड़ी हुई परेशानी, क्यों नाराज हैं डॉक्टर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget