एक्सप्लोरर

बिहार में आज से 3 दिनों के OPD सेवाएं बंद, मरीजों के लिए खड़ी हुई परेशानी, क्यों नाराज हैं डॉक्टर?

Doctors Strike: भासा प्रवक्ता डॉ. विनय कुमार के अनुसार डॉक्टरों की परेशानी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग को कई बार पत्र लिखा गया है. हालांकि सरकार का रुख उपेक्षापूर्ण रहा है.

Doctors Strike: बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों में आज (27 मार्च) से तीन दिनों तक ओपीडी सेवा बंद रहने वाली है. इसकी वजह से मरीजों को परेशानी हो सकती है. हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी. बायोमेट्रिक अटेंडेंस, प्रशासनिक उत्पीड़न और कर्मचारियों की कमी को लेकर बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है.

'29 मार्च तक ओपीडी का बहिष्कार जारी रहेगा'

भासा के प्रवक्ता डॉ. विनय कुमार ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि 29 मार्च तक ओपीडी का बहिष्कार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि कई बार स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों की परेशानी को दूर करने के लिए पत्र लिखा गया है, लेकिन सरकार का रुख उपेक्षापूर्ण दिखाई दे रहा है.

डॉ. विनय ने गोपालगंज, शिवहर और मधुबनी समेत कई जिलों में चिकित्सकों का वेतन बंद करने और उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि डॉक्टरों की सुरक्षा, आवास, पर्याप्त मानव बल, गृह जिले में तैनाती समेत अन्य मांगों को लेकर कोई समाधान नहीं निकला है.

विचार नहीं किया गया तो उठाएंगे बड़ा कदम

भासा प्रवक्ता का कहना है कि अगर तीन दिनों के कार्य बहिष्कार के बाद भी उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो मजबूरन वे कोई बड़ा कदम उठाएंगे. इससे पहले डॉक्टरों ने शिवहर में जिलाधिकारी की मीटिंग में डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया, जिसके बाद वहां के डॉक्टरों ने अनिश्चितकाल के लिए ओपीडी बहिष्कार का निर्णय लिया. उनका भी कहना है कि 29 मार्च तक अगर कोई समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा.

दंत चिकित्सक संघ से भी मांगा समर्थन

भासा की ओर से लिए गए ओपीडी बंद करने का निर्णय का आयुष सिस्टम एसोसिएशन ने भी स्वागत किया है. राज्य दंत चिकित्सक संघ से भी इस पर समर्थन मांगा गया है, जिस पर संघ ने विचार करने का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें: Watch: जिस मंदिर में गए कन्हैया कुमार उसे गंगाजल से धोया गया, बिहार में सियासी बवाल तय!

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget