बिहार में महिला अधिकारी पर EOU का शिकंजा, कटिहार और किशनगंज में रेड
EOU की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है. रूबी की संपत्ति आय से करीब 87.49 फीसद अधिक है.

बिहार के किशनगंज और कटिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की अधिकारी रूबी कुमारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आज मंगलवार (3 अक्टूबर 2026) को उनके करीब चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई.
रूबी कुमारी सर्व शिक्षा अभियान में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) के पद पर कार्यरत हैं. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है. जांच एजेंसी किशनगंज के अलावा कटिहार में भी तलाशी अभियान चला रही है.
आर्थिक अपराध इकाई की टीम रूबी कुमारी की कथित आय से अधिक संपत्ति की जांच कर रही है. रूबी की संपत्ति आय से करीब 87.49 फीसद अधिक है. जांच एजेंसी को बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित करने की जानकारी मिली थी. इसके बाद एक साथ कई ठिकानों पर तलाशी शुरू की गई. फिलहाल टीम संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत
किशनगंज और कटिहार में तलाशी अभियान
अब तक की जानकारी के मुताबिक, किशनगंज में दो ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा कटिहार में भी जांच एजेंसी की टीमें पहुंची हैं. अलग-अलग जगहों पर दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. कार्रवाई के दौरान बैंक खातों, निवेश और अन्य लेन-देन की जानकारी भी जुटाई जा सकती है.
EOU के DSP ने दी कार्रवाई की जानकारी
आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी मोहम्मद जनीफुद्दीन ने चार ठिकानों पर छापेमारी की पुष्टि की है. ईओयू की ओर से प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है. छापेमारी पूरी होने के बाद ही बरामद दस्तावेजों और संपत्ति का पूरा ब्योरा सामने आएगा. इसके बाद ही पता चलेगा कि रेड के दौरान कहां से क्या कुछ मिला है.
शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
EOU की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है. जांच एजेंसी संपत्ति के स्रोत और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है. अभी छापेमारी जारी है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अधिकारी के ठिकानों से क्या-क्या दस्तावेज या अन्य संपत्तियां मिली हैं.
यह भी पढ़ें- नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को... धीरेंद्र शास्त्री पर तेजस्वी का हमला





















