एक्सप्लोरर

किशनगंज में मिट्टी का टीला बना काल! 3 मासूम बच्चियों की मौत

किशनगंज के दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव की घटना है. मिट्टी का टीला ढहने से 3 बच्चियों की मौत हुई है. इनमें दो सगी बहनें भी थीं. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है.

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव में तीनों बच्चियां घर की लिपाई-पोताई के लिए मिट्टी लेने गई थीं. इसी दौरान मिट्टी का एक बड़ा टीला अचानक ढह गया. तीनों बच्चियां उसके नीचे दब गईं.

हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. मृत बच्चियों के परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है.

मृत बच्चियों की पहचान नगमा प्रवीण (10 साल), निशा प्रवीण (9 साल) और रूबी खातून (8 साल) के रूप में हुई है. नगमा और निशा सगी बहनें थीं. रूबी खातून फरियाद आलम की बेटी थी. जानकारी के मुताबिक, तीनों बुधवार को गांव के पास मिट्टी लेने गई थीं. ग्रामीण इलाकों में घरों की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है. इसी काम के लिए बच्चियां मिट्टी खोद रही थीं.

यह भी पढ़ें- असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'

अचानक भरभराकर गिरा मिट्टी का टीला

बच्चियां मिट्टी निकाल रही थीं, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढहकर उनके ऊपर गिर गया. देखते ही देखते तीनों उसके नीचे दब गईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बच्चियों की चीख सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत मिट्टी हटाकर बच्चियों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया.

ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर निकाला बाहर

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों को मिट्टी से बाहर निकाला. हालांकि, हादसे में उनकी जान चली गई. एक साथ तीन बच्चियों की मौत की खबर से गांव के लोग स्तब्ध रह गए. नगमा और निशा की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं, रूबी खातून के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है. गांव के लोग पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार

घटना के बाद परिजनों ने बच्चियों का पोस्टमार्टम कराने और आगे की कानूनी प्रक्रिया से इनकार कर दिया. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि समेत कई लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना जताई. इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने निकलीं तीनों बच्चियों की मौत से गांव में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
बिहार विधान परिषद के 7 पदों पर फिर परीक्षा, जानिए क्यों मचा हड़कंप
बिहार विधान परिषद के 7 पदों पर फिर परीक्षा, जानिए क्यों मचा हड़कंप
नीतीश कुमार से मिले सम्राट चौधरी, CM ने बिहार में अपराध पर अब क्या कहा?
नीतीश कुमार से मिले सम्राट चौधरी, CM ने बिहार में अपराध पर अब क्या कहा?
राहुल गांधी की चुनौती पर गिरिराज सिंह भड़के, मनोज झा ने दिया साथ
राहुल गांधी की चुनौती पर गिरिराज सिंह भड़के, मनोज झा ने दिया साथ
Advertisement

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'

Embed widget