एक्सप्लोरर

Kishanganj News: किशनगंज में 3 बच्चों की मौत, एक साथ तालाब में नहाने के लिए गए थे, सभी डूबे

Kishanganj Three Children Drowned: घटना किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र की चकला पंचायत के सिंघिया गांव की है. जेसीबी मशीन से तालाब का पानी खाली किया गया. इसके बाद बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाला गया.

Kishanganj News: बिहार के किशनगंज में मंगलवार (02 अप्रैल) की दोपहर तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. सभी अलग-अलग परिवार के थे. घटना किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र की चकला पंचायत के सिंघिया गांव की है. सभी बच्चे एक साथ तालाब में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से सभी डूब गए.

गांव से कुछ ही दूरी पर है तालाब

पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव से कुछ ही दूरी पर एक तालाब है. इसी तालाब में तीनों बच्चे मंगलवार की दोपहर नहाने के लिए गए थे. गहराई में जाने की वजह से यह हादसा हुआ है. घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई.

सभी बच्चे सिंघिया गांव के ही रहने वाले थे. मृतकों की पहचान दिलशाद आलम उर्फ गोलू (उम्र करीब 10 साल), सहवाग आलम (उम्र करीब 12 साल) और अली अहमद (उम्र करीब 11 साल) के रूप में हुई है. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना टाउन थाने की पुलिस को दी. इसके बाद एसडीएम लतीफूर रहमान अंसारी, थानाध्यक्ष संदीप कुमार, अंचलाधिकारी राहुल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे.

जेसीबी मशीन से तालाब का पानी खाली किया गया. इसके बाद बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाला गया. एक परिजन ने अपने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. वहीं दो बच्चों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाया.

तीन बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम

अंचलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सनहा दर्ज करने के बाद बच्चों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा. घटना के बाद सदर अस्पताल में बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. तीन बच्चों की मौत के बाद से पूरे गांव में भी मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें- Begusarai News: बिहार में पुलिस के सामने हो गया पकड़ौआ विवाह? पूरा मामला जान कर हर कोई हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
पवन खेड़ा की इस हरकत पर भड़के बिहार के कांग्रेस सांसद, कहा- मैं इससे सहमत नहीं
पवन खेड़ा की इस हरकत पर भड़के बिहार के कांग्रेस सांसद, कहा- मैं इससे सहमत नहीं
Xप्लेन: बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर? समझें गणित
बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर?
RJD में टूट के संकेत! दावा- 15 से 16 विधायक मारेंगे पलटी
RJD में टूट के संकेत! दावा- 15 से 16 विधायक मारेंगे पलटी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget