एक्सप्लोरर

Watch: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के कार्यक्रम में हुआ बवाल, मंच टूटने के बाद मची भगदड़, सामने आया ये VIDEO

भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तेलाढ़ गांव में कार्यक्रम था. बवाल का एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो 16 मई की रात का बताया जा रहा है.

आराः भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के कार्यक्रम के दौरान बवाल का एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो 16 मई की रात का बताया जा रहा है. उसी दिन रात में भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तेलाढ़ गांव में कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम में शिल्पी राज (Shilpi Raj) भी पहुंची थीं. कार्यक्रम के दौरान मंच टूट गया जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति हो गई जिसे वीडियो में देखा जा सकता है.

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज मांगलिक समारोह के मौके पर पहुंचे थे. जब रात में कार्यक्रम हो रहा था तो अचानक मंच के ध्वस्त हो गया. मंच पर कलाकार समेत 20 से 25 लोग थे. इस घटना में मंच पर मौजूद कलाकारों को हल्की चोटें आईं. घटना के बाद इस कार्यक्रम को रोक दिया गया था.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव पर आरसीपी सिंह पूछा गया- क्या JDU से आपको दोबारा भेजा जा रहा? कैमरे पर दिया कुछ ऐसा जवाब

मंच पर भीड़ बढ़ने के बाद हुआ ध्वस्त

तेलाढ़ गांव निवासी मधेश्वर राय के घर तिलक समारोह में ये सभी कलाकार पहुंचे थे. खेसारी लाल को देखने और सुनने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे. बताया जाता है कि कार्यक्रम रात के नौ बजे से शुरू हुआ था. खेसारी लाल और शिल्पी राज जैसे कलाकारों के मंच पर आने की सूचना के बाद भीड़ बढ़ती जा रही थी तभी अचानक मंच ध्वस्त हो गया.

घटना के बाद किसी तरह मौजूद कलाकारों और अन्य लोगों को निकाला गया. मंच पर लगी लाइट गिर गई जिससे बिजली गुल हो गई. अंधेरा हो जाने के कारण भगदड़ मच गई. भागने के दौरान कई लोग गिरकर चोटिल हो गए. हालांकि किसी को खास ज्यादा चोट नहीं लगी. घटना के बाद खेसारी लाल, शिल्पी राज और अन्य कलाकार लौट गए.

यह भी पढ़ें- रंजीत कुमार सिंह को क्लीन चिट नहीं, जांच के दायरे में IAS, पेपर लीक वाले दिन लंबी-लंबी कॉल पर हुई बातचीत पर SIT की नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget