एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव पर आरसीपी सिंह से पूछा गया- क्या JDU से आपको दोबारा भेजा जा रहा? कैमरे पर दिया कुछ ऐसा जवाब

राज्यसभा की खाली सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होना है. पार्टी उन्हें दोबारा भेजेगी या नहीं इस पर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है. इसी को लेकर बुधवार को पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था.

पटनाः राज्यसभा की खाली सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव (Biennial Elections ) का कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है. बिहार की पांच सीटों पर यह चुनाव होना है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की सीट भी जून में खाली होने वाली. पार्टी उन्हें दोबारा भेजेगी या नहीं इस पर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है. बुधवार को इसको लेकर जब आरसीपी सिंह (RCP Singh) से सवाल किया गया तो वे गोलमोल जवाब देने लगे. 

पत्रकारों के पहले सवाल पर कि क्या आपको पार्टी दोबारा भेज रही है? इस पर आरसीपी सिंह ने कहा कि ये सब कहने की चीज होती है. हमको क्या पता है कि जा रहे हैं या नहीं जा रहे हैं. मुख्यमंत्री या पार्टी अध्यक्ष से इस बारे में कुछ बात हुई है? इस पर कहा- "आपको इससे क्या मतलब? अभी नोटिफिकेशन हुआ है? 24 तारीख से नॉमिनेशन होगा.

"

यह भी पढ़ें- रंजीत कुमार सिंह को क्लीन चिट नहीं, जांच के दायरे में IAS, पेपर लीक वाले दिन लंबी-लंबी कॉल पर हुई बातचीत पर SIT की नजर

वहीं दूसरी ओर राज्यसभा चुनाव और मुख्यमंत्री से मुलाकात के बारे में भी पूछा गया. पहले वाले की तरह इस सवाल के जवाब पर भी आरसीपी सिंह बचना ही चाहे. उन्होंने बयान दिया- "आपलोग अपने एजेंडा में सफल नहीं हो पाएंगे. नीतीश कुमार से क्या बातचीत हुई वो क्यों बताएंगे?" आरसीपी सिंह की बातों से यह साफ हो गया कि जेडीयू से कौन राज्यसभा जाएगा इस पर वे कुछ नहीं बोलना चाहते.

पांच राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को होगा चुनाव

बता दें कि बिहार की पांच राज्यसभी सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होगा. राज्य के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती, गोपाल नारायण सिंह, सतीश चंद्र दुबे और शरद यादव हैं. इन सदस्यों का कार्यकाल 21 जून 2022 से एक अगस्त 2022 के बीच समाप्त हो रहा है.

यह भी पढ़ें- नालंदा में एक शख्स की मौत, पत्नी ने कहा- सुबह शराब पी थी, उल्टी के बाद तबीयत बिगड़ी और... सुनिए क्या कह रही है महिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'
CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget