एक्सप्लोरर

प्रेमानंद महाराज की विवादित टिप्पणी के बीच खेसारी लाल यादव की प्रतिक्रिया, 'वो पाप…'

Khesari Lal Yadav: प्रेमानंद महाराज अलग-अलग मुद्दों पर बोलते रहते हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने लड़कियों के चरित्र को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. पढ़िए अब खेसारी ने क्या कहा है.

बाबा बागेश्वर से लेकर पंडित अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद महाराज देशभर में चर्चित हैं. कुछ दिनों पहले अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद महाराज ने ऐसे बयान दे दिए कि ये दोनों सुर्खियों में हैं. इन सबके बीच भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सोमवार (18 अगस्त, 2025) की सुबह एक्स पर पोस्ट कर एक प्रतिक्रिया दी. वे पोस्ट के जरिए सलाह देते नजर आए. 

खेसारी लाल यादव ने लिखा, "एक अपील, प्रेमानंद महाराज को बस अनुभूति कीजिए, कुछ दिन से नोटिस किए कि कई लोग Image Making के लिए वहां जाने लगे हैं. वो पाप धोने वाले मशीन नहीं हैं. सच्ची श्रद्धा है तो बस उनके बातो को अनुसरण कीजिए. हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता. भोरे भोरे ज्यादा ज्ञान लगे फिर भी ठीक हैं."

लोग कर रहे एक से एक कमेंट

खेसारी लाल यादव के इस पोस्ट के बाद यूजर्स भी एक से एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "खेसारी लाल यादव आपका बाबा प्रेमानंद पर बयान समझदारी भरा है, पर आपकी खुद की अश्लील छवि के कारण ये विरोधाभासी लगता है, जिसकी कला में खुद फूहड़ता हो, उसका धर्म-नैतिकता पर ज्ञान देना अटपटा है. कितने लोग ऐसा ही सोचते हैं?" एक यूजर ने लिखे, "तुम तो बागेश्वर धाम वाले हो, और बागेश्वर धाम वाले को प्रेमा नंद जी ने गजब धोया था, एक वीडियो में, अप्रत्यक्ष रूप से…"

वहीं एक और यूजर ने लिखा, "बहुत शुक्रिया भैया आपने कम से कम हिम्मत तो की है ये बोलने की, बाकी सब तो बस खेल खेल रहे हैं पीआर का, वैसे इस अपील को पढ़कर और लोग इमेज मेकिंग में लग जाएंगे और उस पवित्र जगह जाकर फालतू की बयानबाजी करेंगे. खैर! देखा जाए तो कम से कम इसी बहाने वो दर्शन कर ले रहे हैं संत का… ये उनका परम् सौभाग्य है."

प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा है?

बता दें कि प्रेमानंद महाराज अलग-अलग मुद्दों पर बोलते रहते हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने आज के दौर के लड़के-लड़कियों को लेकर अपनी राय रखी थी. उन्होंने लड़कियों के चरित्र को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. कहा था कि आज के दौर में 100 में से मुश्किल से दो-चार लड़कियां ही पवित्र होती हैं. बाकी बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में हैं. जो युवक कई लड़कियों से रिश्ते बना चुका होता है वह शादी के बाद अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रह पाता.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget