एक्सप्लोरर

Katihar News: कटिहार में बड़ा हादसा, गंगा नदी में पलटी नाव, 12 लोग थे सवार, कई लापता

Bihar News: गंगा-कोसी नदी में एक नाव डूब गई जिसमें कुछ लोग लापता हैं. एसडीआरएफ टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है. नाव में छेद होने के कारण हादसा हुआ.

Katihar News: कटिहार जिला के मनिहारी के दिलारपुर पंचायत के हटकोला गांव से लगभग 12 किसानों को दियारा लेकर जा रही नाव रविवार को गंगा-कोसी की धार में अचानक डूब गई. इस दुर्घटना में कुछ लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया., लेकिन अभी भी कुछ लोग लापता हैं. मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है और लापता लोगों की खोजबीन में जुटी हुई है. वहीं, लापता लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है. मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई है.

पीड़ित ने सुनाई आपबीती 

नाव पर सवार भद्दो परिहार बचकर निकलने में सफल रहे. इस घटना को लेकर उन्होंने कहा कि नाव में एक बड़ा छेद था, जिससे पानी तेजी से रिसकर अंदर आ रहा था. इस वजह से नाव अचानक डूब गई. हम में से कुछ लोग किसी तरह ग्रामीणों की मदद से नदी के किनारे पहुंच गए, लेकिन दिलारपुर की लवली कुमारी, पिता मुनमुन मंडल, और नेहा कुमारी, पिता भीम मंडल अब भी लापता हैं. अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने लापता होने की पुष्टि की है. लापता लोगों की अभी तलाश की जा रही है. वहीं, इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है. 

घटनास्थल पर पहुंचे कई अधिकारी 

स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे हैं और लापता लोगों की खोजबीन एसडीआरएफ की टीम कर रही है. मौके पर प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे हुए हैं. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, डीएसपी मनोज कुमार, सीओ निहारिका समेत कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं. प्रशासन की टीम घटना को लेकर लोगों से पूछताछ कर रही है. मामले की जांच कर रही है. पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने की बात कह रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: आरजेडी के 4 लाख कार्यकर्ताओं का डेटा लीक, प्रशांत किशोर के पास कैसे पहुंचा? मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget