एक्सप्लोरर

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, पटना में लग गया 'महाजाम'

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा में गंगा स्नान का विशेष महत्व है. पटना के दीघा घाट पर भी आज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है. इस वजह से राजधानी पटना में ट्रैफिक जाम की स्थिति है.

Patna News: राजधानी पटना के कई इलाके में आज (15 नवंबर) महाजाम की स्थिति पैदा हो गई है. जाम की यह स्थिति कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पैदा हो गई है.  पटना स्थित दीघा घाट पर लाखों के संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है. उनके आने-जाने के क्रम में पटना-दीघा एलिवेटेड रोड पर गाड़ियां रेंग रही हैं.

गंगा स्नान करने आए श्रद्धालु भी महाजाम में फंस गए. यह जाम सुबह से लगा हुआ है और ट्रैफिक पुलिस की सारी व्यवस्था फेल लग रही है. लगभग आठ से 10 हजार गाड़ियां सिर्फ पटना में जाम में फंसी हैं जबकि पटना और हाजीपुर को जोड़ने वाले जेपी सेतु पुल पर भी जाम लगा हुआ है. पटना में कई किलोमीटर तक लंबा जाम नजर आ रहा है.

जाम हटाने सड़क पर उतरी पुलिस

कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर उतरकर जाम को हटाने का प्रयास कर रहे हैं. सड़क पर हर तरफ वाहन नजर आ रहे हैं और उनके बीच से श्रद्धालु पैदल निकलने का प्रयास कर रहे हैं. इन पैदल यात्रियों को वाहनों की चपेट से बचाना भी ट्रैफिक पुलिस के लिए बड़ा टास्क बन गया है.

 इन मार्गों पर भी रेंग रही हैं गाड़ियां

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पटना के दूसरे घाटों पर भी भीड़ जुटती है. शुक्रवार को त्रिवेणी घाट, कटैया घाट और मस्ताना घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आए. प्रशासन को इस बात का अंदाजा था कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे और इसलिए ट्रैफिक में बदलाव भी किया गया था लेकिन फिर भी सारी व्यवस्थाएं भीड़ के आगे ध्वस्त हो गईं. स्टेशन रोड से बेली रोड जाने वाला मार्ग, गांधी मैदान से एनआईटी घाट जाने वाला मार्ग और गर्दनीबाग जाने वाले रास्ते में फ्लाईओवर पर वाहन रेंगते नजर आए.

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने का बड़ा महत्व है. इस अवसर पर देशभर में गंगा नदी के घाटों पर भीड़ उमड़ती है. विशेषकर पटना, वाराणसी, हरिद्वार, ऋषिकेश और प्रयागराज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान-दान के लिए पहुंचते हैं. 

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'भाजपा से सटोगे तो कटोगे', सीएम योगी के बंटोगे तो कटोगे के नारे पर RJD का पोस्टर से पलटलार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget