एक्सप्लोरर

Karpuri Thakur: 'कर्पूरी ठाकुर की पुकार है नीतीशे कुमार है', JDU कार्यालय में किताब का विमोचन, लालू यादव पर निशाना

Shravan Kumar: मंत्री श्रवण कुमार ने कुंभ को लेकर लालू प्रसाद यादव के दिए गए बयान पर तंज कसा. साथ ही कहा कि हुए कहा कि जो घटना घटी है, वह बेहद ही दुखद है.

Book Released In JDU Office: जन नायक कर्पूरी ठाकुर के 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को जेडीयू प्रदेश कार्यालय में कर्पूरी परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस मौके पर जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री श्रवण कुमार, सहित जेडीयू के कई बड़े नेता मौजूद रहे. तमाम नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वहीं इस अवसर पर "कर्पूरी ठाकुर की पुकार है, नीतीशे कुमार है" पुस्तक का विमोचन किया गया.

लालू प्रसाद यादव के बयान पर कसा तंज 

वहीं कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार ने कुंभ को लेकर लालू प्रसाद यादव के दिए गए बयान पर तंज कसा. साथ ही कहा कि जो घटना घटी है. वह बेहद ही दुखद है. पूरा देश इस घटना से मर्माहत है. इस घटना में जो भी लोग घायल हुए हैं या मृत्यु हुई है, उनके परिवारजनों को पूरे देश के लोग अपनी तरफ से संवेदना दे रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनको भगवान यह शक्ति दें कि वह इस दुख की घड़ी में संयम बरत सकें.

यदि कोई घटना होती है तो उसकी जांच होती है और इस घटना की भी जांच सरकार करवा रही है. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी. बहुत जल्दी कोई भी फैसला लेने की आवश्यकता नहीं है, जब जांच का रिजल्ट आएगा तो निश्चित रूप से उसमें जो दोषी होंगे उनको दंडित किया जाएगा. वहीं लालू यादव के कुंभ फालतू है के बयान पर उन्होंने कहा कि सब लोगों को अपने-अपने धर्म के प्रति अपने काम के प्रति, अपने देवी देवताओं के प्रति आराधना करने का पूजा करने का अधिकार है. 

वहीं नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार क्या डील करने गए थे. इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव तब तक सवाल खड़े करते रहेंगे, जब तक उनको कुर्सी नहीं मिल जाती है. तेजस्वी यादव को कुर्सी के लिए बेचैनी है. 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को कुर्सी मिलने वाली नहीं है. जनता तय करती है कि कौन इस कुर्सी का मलिक होगा, कौन इस कुर्सी का हकदार होगा? .बिहार की सरकार ने जो इस बिहार के लिए काम किया है, उसका जोड़ देश का कोई राज्य नहीं दे सकता है.

RJD के 15 सालों के शासनकाल पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव के माता-पिता के 15 सालों के शासनकाल में यह राज्य घोटाले का प्रदेश बन गया था. जंगलराज का पर्यायवाची बन गया था. अब बिहार के लोग एक बार फिर से बिहार को उस हालात में लाना नहीं चाहते हैं, जो 2005 से पहले का हुआ करता था. 2005 के बाद जो बिहार में बदलाव हुआ उसे एक बार फिर से बिहार के लोग देखना चाहते हैं. इसलिए 2025 में एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ही रहेंगे.

ये भी पढ़ेंः 'विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम', BIA में बजट पर बोले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: बिहार विधान परिषद में गूंजा शिक्षक प्रोन्नति का मुद्दा, बीजेपी एमएलसी ने उठाया यह सवाल
बिहार विधान परिषद में गूंजा शिक्षक प्रोन्नति का मुद्दा, बीजेपी एमएलसी ने उठाया यह सवाल
Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget