एक्सप्लोरर

Kaimur News: कैमूर में रामविलास की पार्टी करेगी CM नीतीश की समाधान यात्रा का विरोध, बताए ये बड़े कारण

CM Nitish Yatra: कैमूर में सीएम की समाधान यात्रा का समापन होगा. अगले महीने फरवरी में वह कैमूर पहुंचेंगे. उनके पहुंचने से पहले एलजेपी (रामविलास) ने पहले ही मोर्चा खोल दिया है.

कैमूर: मुख्यमंत्री नीतीश की समाधान यात्रा (Nitish Samadhan Yatra) का समापन सात फरवरी को कैमूर में होगा. इधर, बुधवार को कैमूर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कई नेताओं ने उनकी यात्रा का विरोध करने की बात कही है. बुधवार को लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन किया. इस दौरान कहा कि बिहार में बिजली दर काफी महंगी है. आंकड़े के अनुसार कई राज्यों का हवाला दिया. कहा कि वो लोग कहीं भी स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे.

बिजली दरों को लेकर करेंगे आंदोलन 

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता ने बताया कि बिहार में बिजली दर बढ़ाने का जो प्रस्ताव दिया गया है यह बिल्कुल गलत है. छह रुपये 10 पैसे से आठ रुपये 66 पैसा करने का प्रस्ताव है. तो छह रुपये 95 पैसे से बढ़ाकर 10 रुपये 35 पैसा करने का प्रस्ताव है. कहा कि इन सभी प्रस्ताव को सरकार वापस ले. कंपनियों को कहीं नुकसान नहीं हो रहा है. सरकारी की तरफ से बिहार के लोगों का जो दोहन करने का प्रयास किया जा रहा हम उसका विरोध करेंगे.

साथ ही साथ जो भ्रष्टाचार है उसको लेकर हम लोग का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिलकर उनसे अवगत कराएंगे. स्मार्ट मीटर और भ्रष्टाचार को लेकर भभुआ में बहुत ज्यादा विरोध हो रहा है. स्मार्ट मीटर में जिस तरह से अधिक बिल आ रहा है. इसकी वजह से हम लोग कहीं भी जिले में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे.

सीएम की यात्रा का करेंगे विरोध

आगे कहा कि जहां भी जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया जाएगा वहां हमारी पार्टी विरोध करेगी. आम लोगों के पॉकेट से जबरदस्ती पैसे निकाले जा रहे हैं. उसको वापस लिया जाए. ऐसा नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन करेंगे. हम लोग लोकतांत्रिक तरीके के साथ आंदोलन करेंगे. अगर हम लोगों की बातें नहीं मानी गईं तो हम लोग चक्का जाम करेंगे. एक सप्ताह के भीतर हम लोग जिला पदाधिकारी से मिलकर इससे अवगत कराएंगे. उसके बाद आगे की रणनीति तय करेंगे. 

कैसी समाधान यात्रा कर रहे हैं?

मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश जो समाधान यात्रा लेकर आ रहे हैं उसके पहले ही हम लोगों का आंदोलन धरातल पर उतर जाएगा. बिहार के मुख्यमंत्री का विरोध करेंगे क्योंकि ये किस चीज की समाधान यात्रा लेकर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब सीएम अच्छा काम कर रहे हैं. वह बिजली के बढ़ते दरों का निपटारा करने के लिए समाधान यात्रा निकाल रहे हैं या भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए समाधान यात्रा कर रहे हैं. वह सुशासन चला रहे हैं. यह सुशासन का राज नहीं कुशासन का राज है और हम लोग मुख्यमंत्री का विरोध करेंगे.

यह भी पढ़ें- CM Nitish Yatra: मुख्यमंत्री की यात्रा के लिए आरा में महादलित बस्ती में टंगे परदे, झोपड़ियों में कैद लोग, कैसे होगा 'समाधान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget