एक्सप्लोरर

CM Nitish Yatra: मुख्यमंत्री की यात्रा के लिए आरा में महादलित बस्ती में टंगे पर्दे, झोपड़ियों में कैद लोग, कैसे होगा 'समाधान'

Arrah News: गुरुवार को मुख्यमंत्री आरा पहुंच रहे. छह घंटे यहां रुकेंगे. पांच जनवरी से नीतीश की यात्रा जारी है. यह फरवरी तक चलेगी.

आरा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) समाधान यात्रा के दौरान गुरुवार को भोजपुर आएंगे. यहां सीएम नीतीश कुमार करीब छह घंटे रहेंगे. इस दौरान वह गांवों में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और जीविका दीदी से संवाद भी करेंगे. मुख्यमंत्री कोईलवर और संदेश में विकास कार्यों को नजदीक से देखेंगे, इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इधर, आरा शहर के बीचों बीच बसे महादलित टोली के लोगों को सीएम को नजदीक से देखने का ख्वाब पूरा नहीं हो सकेगा.

घरों के सामने बैरिकेडिंग और पर्दे टांगे 

महादलितों के घरों के सामने बैरिकेडिंग लगा कर पर्दा टांग दिया गया है जिसके कारण पिंजरे की तरह घरों में कैद होकर वह दूर से ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का नजारा देख सकेंगे. मुख्यमंत्री नितीश कुमार को न झोपड़ियां दिखेंगी, न उन झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के हालात और न ही महादलित परिवार बाहर आकर अपनी हालत का रोना रो सकेंगे. गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से सकड़ मार्ग से भोजपुर पहुंचेंगे. इसके  बाद कोइलवर प्रखंड के सक्कड़ी, धनडीहा और सन्देश प्रखंड के तीर्थकोल गांव में अलग-अलग योजनाओं का निरीक्षण करेंगे. 

जीविका दीदियों के हैंडमेड क्राफ्ट का अवलोकन

आरा की नागरी प्रचारिणी सभागार में जीविका दीदियों के हैंड मेड क्राफ्ट का अवलोकन करते हुए जीविका दीदियों से संवाद करेंगे. नागरी प्रचारिणी सभागार के पास मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी संख्या में महादलितों की झुग्गियां हैं. इन्हें बैरिकेड और पर्दे से घेर दिया गया है. बुधवार को ही इस बैरिकेड से निकलना मुश्किल था. बैरिकेडिंग पर पर्दा लगाकर उनकी झुग्गी-झोपड़ियों को ढंकने की पूरी तैयारी है पर्दा भी लग गया है. ताकि गुरुवार को जब सीएम आरा के नागरी प्रचारिणी आए तो उन्हें न झोपड़ियां दिखे और न ही उनका रहन-सहन.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार के 20 जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कई शहरों में 10 डिग्री से कम तापमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget