एक्सप्लोरर

JP Nadda Bihar Visit: कैलाशपति मिश्र की जयंती पर आज पटना में जेपी नड्डा, बिहार दौरे के पीछे क्या है पूरा प्लान?

JP Nadda: बापू सभागार में दोपहर 1.50 बजे से कार्यक्रम रखा गया है. नड्डा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. विधायक दल की भी बैठक होगी.

पटनाबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) गुरुवार (05 अक्टूबर) को एक दिवसीय दौरे पर पटना में रहेंगे. इसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना में जोरशोर से तैयारी की है. शहर को पोस्टर से पाट दिया गया है. करीब 11 जगहों पर नड्डा का स्वागत होगा. कैलाशपति मिश्र (Kailashpati Mishra) की 100वीं जयंती समारोह में वो हिस्सा लेंगे. बापू सभागार में दोपहर 1.50 बजे से कार्यक्रम रखा गया है.

इधर जेपी नड्डा के इस दौरे पीछे कई वजह भी मानी जा रही है. आने वाले समय में लोकसभा का चुनाव है. 2025 में बिहार विधानसभा का भी चुनाव है. कैलाशपति मिश्र की जयंती के बहाने अगड़ी जातियों के वोटरों को साधने का प्रयास होगा. बिहार में दो अक्टूबर को ही नीतीश सरकार ने जातीय गणना के आंकड़ों को सार्वजनिक किया है. हाल ही में महिला आरक्षण कानून भी बन गया है. इन सबको देखते हुए रणनीति बनाई जाएगी. जातिगत गणना को लेकर पहले से ही बवाल मचा है. वहीं दूसरी ओर सबकी नजर इस पर भी होगी कि जेपी नड्डा लालू-नीतीश पर क्या बोलते हैं.

जेपी नड्डा के कार्यक्रम पर डालें एक नजर

सुबह 11.35 बजे पटना एयरपोर्ट पर आएंगे.

दोपहर 1.50 बजे बापू सभागार में उनका कार्यक्रम होगा.

इसके बाद 3.15 बजे वो कदमकुआं स्थित जेपी आवास जाएंगे.

4.00 बजे प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

5.00 बजे प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक होगी.

6.00 बजे प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक.

8.15 बजे कैलाशपति मिश्र के कौटिल्य नगर आवास पर आगमन.

9.00 बजे पटना से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

कार्यक्रम के जरिए जुड़ेंगे जनसंघ के पुराने नेता

बताया जाता है कि छह अक्टूबर से तीन नवंबर तक कैलाशपति मिश्र की जयंती मनाई जाएगी. इसके जरिए जनसंघ के पुराने नेता जुड़ेंगे. पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान भी होगा. बुधवार को ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद ने इसके बारे में बताया था कि कार्यक्रम में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री से लेकर मंडल एवं शक्ति केंद्र के अध्यक्ष समारोह में शामिल होंगे.

बता दें कि नौ महीने में जेपी नड्डा का ये दूसरी बार बिहार दौरा है. इस साल शुरुआत में वो आए थे. उनके दौरे के पीछे अहम वजह भी मानी जा रही है. हालांकि देखना होगा कि कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में वो क्या कहते हैं.

यह भी पढ़ें- Patna Metro: पीएमसीएच के पास होगा अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन, इलाज कराने वालों को मिलेगी सुविधा, यहां जानिए सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget