एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी ने सही बात कही', जीतन राम मांझी ने बताया देशद्रोही तो पप्पू यादव ने दिया जवाब

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूरी दुनिया में हिंदुस्तान के लोग हैं. राहुल गांधी देश की संभावनाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जो बता रहे हैं वो सही बता रहे हैं.

Pappu Yadav News: सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने शोक जताया है. पप्पू यादव ने कहा कि बुरे लोग तो बहुत दिन जिंदा रह जाते हैं, अच्छे लोग चले जाते हैं. सामाजिक न्याय, सामाजिक क्रांति, आर्थिक क्रांति, संघर्ष के प्रतीक, ऐसे विचारों के लोग अब कहां बचे हैं. इस दौरान पप्पू यादव ने गुरुवार (12 सितंबर) को मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के एक पोस्ट का भी जवाब दिया.

दरअसल जीतन राम मांझी ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी का बयान देशद्रोही का बयान है. उन पर मुकदमा होना चाहिए. इस पर पप्पू यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी हमारे बुजुर्ग हैं. मैं उस पर कुछ नहीं कहना चाहूंगा. पप्पू यादव ने कहा, "राहुल गांधी ने सही बात कही है. राजनीति अपरिपक्वता से नहीं चलती है. ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर हम इकोनॉमी की, हम चुनाव की बात करेंगे ही, करना ही चाहिए. जिस तरह से चुनाव की प्रक्रिया को टाला जा रहा है, महाराष्ट्र को टाला, वायनाड को टाला, कई विधानसभा के चुनाव को टाला जा रहा है. मतलब आपके अनुसार हो तो चुनाव हो और नहीं हो तो चुनाव नहीं हो? जो चुनाव हुआ है वो फेयर (साफ-सुथरा) नहीं हुआ है. तो उन्होंने (राहुल गांधी) जो बात कही है सही कही है." 

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूरी दुनिया में हिंदुस्तान के लोग हैं. हिंदुस्तान के लोगों के बीच जब हम बात करते हैं तो हमारे लिए उचित उचित प्लेटफॉर्म है. हम अच्छा कर सकते हैं. राहुल गांधी जो देश की संभावनाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जो बता रहे हैं वो सही बता रहे हैं.

जीतन राम मांझी ने क्या कहा है?

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "कोई भी देशभक्त विदेशी धरती पर जाकर जनता की चुनी गई सरकार पर अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता. राहुल गांधी जी का बयान एक देशद्रोही का बयान है उनके उपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए. रही बात आरक्षण की तो नरेंद्र मोदी जी के रहते किसी राहुल गांधी की हैसियत नहीं कि देश से आरक्षण खत्म कर दे."

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह का नाम लिए बिना नीतीश कुमार पर फायर हुए तेजस्वी यादव, CM को सुबह-सुबह खूब सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget