एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मांझी को 2024 में एक भी सीट नहीं मिली तो क्या करेंगे? खुद दे दिया जवाब, बताया क्यों गए थे नीतीश से मिलने

Lok Sabha Election 2024: गुरुवार की शाम जीतन राम मांझी राज्यपाल से मिलने के लिए पहुंचे थे. मुलाकात के बाद जब बाहर आए तो मीडिया के सवालों का जवाब दिया.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने बड़ा बयान दिया है. गुरुवार (8 जून) को जीतन राम मांझी बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर (Rajendra Arlekar) से मिलने के लिए पहुंचे थे. मिलने के बाद जब वे बाहर आए तो उन्होंने मीडिया को बयान दिया. यह भी बताया कि वे जब बुधवार को सीएम आवास पहुंचे थे तो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से क्या बात हुई थी.

जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार से यही बात हुई थी कि हमारे विधायकों की बात अधिकारी नहीं सुनते हैं. गया में समाधान यात्रा के दौरान हमारे विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुत सारा लेटर दिया था जिस पर काम नहीं हुआ. हमारे क्षेत्र में भी काम नहीं हुआ था. हमलोगों ने मिलकर यही कहा था कि हमारा काम जैसा होना चाहिए वैसा नहीं होता है. इसी काम के लिए अपने विधायकों के साथ मिले थे. काम की लिस्ट दी गई थी. इस पर नीतीश कुमार ने कहा था कि त्वरित कार्रवाई होगी.

2024 में एक भी सीट नहीं मिली तो?

विपक्षी एकता को लेकर 23 जून को आयोजित बैठक को लेकर जेडीयू-आरजेडी की तरफ से अब तक विधिवत जानकारी नहीं देने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसे कुछ नहीं समझते हैं. हम चाहते हैं कि विपक्षी एकता मजबूत हो. नीतीश कुमार बैठक में हैं तो समझिए हम भी हैं. एक सवाल पर कि क्या आपको पांच सीट मिलेगी? इस पर मांझी ने कहा कि पांच सीट या चार सीट का कोई मामला नहीं है. हम नीतीश कुमार के साथ हैं. हमको एक सीट नहीं मिलेगी फिर भी नीतीश कुमार के साथ हैं.

बता दें कि जीतन राम मांझी बुधवार (7 जून) को दल के सभी विधायकों को लेकर सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए थे. वहां उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इसी मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही थी.

राज्यपाल से क्यों मिले मांझी?

वहीं मांझी ने कहा कि जब से राज्यपाल आए हैं तब से उनकी मुलाकात नहीं हुई थी. आज पहली मुलाकात हुई है. मेरा फर्ज बन रहा था कि मुलाकात कर बिहार की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति के बारे में हम बताएं. शैक्षणिक स्थिति यहां की यह है कि सरकारी विद्यालय में पैसे तो लग रहे हैं और बजट भी है लेकिन जो शिक्षा का स्तर है वो सही नहीं है. सभी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं. सरकारी स्कूल के मास्टर भी अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं. इन्ही सब पर बात हुई.

यह भी पढ़ें- 'प्रधानमंत्री बिहार आएंगे तो…', तेजस्वी ने कर दी बड़ी मांग, विपक्षी एकता पर बोले- सिर्फ एक नेता से नहीं हो पा रही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बांकीपुर में धीमा मतदान, जानें- मंजालपुर का हाल
LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बांकीपुर में धीमा मतदान, जानें- मंजालपुर का हाल
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'
'कौन प्रशांत किशोर?' बांकीपुर उपचुनाव के बीच राम कृपाल यादव का निशाना
'कौन प्रशांत किशोर?' बांकीपुर उपचुनाव के बीच राम कृपाल यादव का निशाना
बांकीपुर में BJP और जन सुराज मिलकर लड़ रही? दावा- 'दोनों अंदरखाने…'
बांकीपुर में BJP और जन सुराज मिलकर लड़ रही? दावा- 'दोनों अंदरखाने…'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget