एक्सप्लोरर

तेज प्रताप और रोहिणी का सुशील मोदी पर 'डबल अटैक', जलजमाव के बाद दोनों ने BJP नेता पर कसा तंज

रोहिणी आचार्य ने ट्वीट के माध्यम से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, " कहीं हाफ पेंट में तैर रहे बरसाती मेंढक को देखा है ? जो पिछली बरसात में पड़ोसियों को छोड़कर सड़कों पर आकर हाफ पैंट में खड़ा था."

पटना: कोरोना महामारी के बीच आए 'यास' तूफान ने बिहार की राजधानी पटना में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. लगातार हो रही बारिश की वजह कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है. इधर, जलजमाव पर सियासत शुरू हो गई है. इसी क्रम में लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधा हैं. 

तेज प्रताप ने ट्वीव कर कही ये बात

हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर बीजेपी नेता पर तंज कसा है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, " बिहार में पिछले दो दिनों से भारी बारिश जारी है और ऐसे में हॉफ पैंट में भागने वाले प्राणी को कहीं से भी भागते देखे जाने का पूरा आसार है. अतः जनमानसों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि सब-लोग अपना और अपने पड़ोसियों का पूरा ख़्याल रखें." 

 

रोहिणी अचार्या ने ट्वीव कर कही ये बात

वहीं, रोहिणी आचार्य ने भी ट्वीट के माध्यम से राज्यसभा सांसद पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, " कहीं हाफ पेंट में तैर रहे बरसाती मेंढक को देखा है ? जो पिछली बरसात में पड़ोसियों को छोड़कर सड़कों पर आकर हाफ पैंट में खड़ा था." 

 

बता दें कि यास की वजह से हो रही बारिश ने राजधानी का हाल बदहाल कर दिया है. कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. वहीं, अस्पतालों में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है. पटना के जिन इलाकों में फिलहाल जलजमाव की समस्या है उनमें लालजी टोला, राजेंद्र नगर का रोड नंबर-एक, कंकरबाग के कुछ इलाके, जक्कनपुर थाना क्षेत्र के कुछ इलाके शामिल हैं. वहीं, अस्पतालों में एनएमसीएच और जयप्रभा अस्पताल शामिल है. मालूम हो कि दोनों ही अस्पताल कोविड डेडिकेटेड है.

यह भी पढ़ें -

सुशील मोदी का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- जिनके राज में पोलियो टीका देने में ढाई दशक लगे वे कर रहे सवाल

Cyclone Yass: बिहार में चक्रवात यास के कारण सात की मौत, CM नीतीश कुमार का निर्देश- पीड़ितों के परिजनों को दिए जाएं चार-चार लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget