एक्सप्लोरर

जीतन राम मांझी देंगे केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा? अटकलों पर बोले- 'मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि...'

Bihar Politics: जीतन राम मांझी के कैबिनेट से इस्तीफे की खबरों पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया घराने विपक्ष के इशारे पर हमें बाटने की कोशिश कर रहे हैं. वह सचेत हो जाएं.

Bihar News: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी की मुंगेर जनसभा में दिए गए बयान के बाद उनकी तरफ से केंद्रीय मंत्री पद छोड़े जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. इसको लेकर मंगलवार को दिनभर सियासी गलियारों में हलचल मची रही. जिसपर खुद मांझी को सफाई देनी पड़ी. उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि कुछ वेब पोर्टल और समाचार चैनलों के द्वारा भ्रमक खबर प्रसारित की जा रही है कि जीतन राम मांझी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे.

उन्होंने आगे कहा, "मैंने मुंगेर की सभा में हो रही देरी को लेकर कहा था कि आप लोग लेट कर रहें हैं जिसके कारण मेरी फ्लाइट छूट जाएगी और मुझे कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा. वैसे लोगों को मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं मरते दम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ नहीं छोडूंगा. हम सब अभी देश और बिहार के हित का कार्य कर रहे हैं तो कुछ मीडिया घराने विपक्ष के इशारे पर हमें बाटने की कोशिश कर रहे हैं. मैं वैसे लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि वह सचेत हो जाएं अन्यथा मैं उनके खिलाफ न्यायालय की शरण लूंगा और प्रेस काउंसिल में उनकी शिकायत दर्ज कराऊंगा."

इससे पहले पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान भी मांझी मुंगेर की जनसभा में दिए गए बयान से पलटने नजर आए. उनसे जब पूछा गया कि क्या 40 सीटें नहीं मिलने पर आप कैबिनेट से इस्तीफा दे देंगे, इसपर मांझी ने कहा, "ऐसा आपसे किसने कहा, कोई नाराजगी नहीं." उनसे पूछा गया कि दिल्ली में आपको सीट नहीं मिली, इससे नाराज हैं? इसपर मांझी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. हमें इतना बड़ा पद मिला हुआ है ये कोई मामूली बात है. दिल्ली में हमारा एनडीए को पूरा सपोर्ट रहेगा. 

मुंगेर में क्या बोले थे मांझी? 
दरअसल, मुंगेर की जनसभा में जीतन राम मांझी की झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीट न मिलने पर नाराजगी दिखाई दी. उन्होंने कहा कि झारखंड में हमको सीट नहीं मिली, ठीक है नहीं मांगी तो नहीं मिली. दिल्ली में भी सीट नहीं मिली, हमने सीट नहीं मांगी तो नहीं मिली. लेकिन, ये कोई न्याय है क्या? हमारा कोई अस्तित्व नहीं है. जब हमारे कार्यक्रमों में भीड़ आ रही है, वोटर हमें वोट देने को तैयार हैं तो फिर सीट क्यों नहीं मिली. हम फरियाना नहीं चाहते, लेकिन जो हमारा वजूद है उसके आधार पर सीट दो. इससे हमको कोई फायदा नहीं है. हम आपके (लोगों) के फायदे के लिए कह रहे हैं, लगता है हमें कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें: बिहार में शर्मसार करने वाली घटना, 50 साल के हेडमास्टर ने 10 साल की छात्रा से किया रेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget