एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मांझी ने नीतीश कुमार की सुर में मिलाया सुर, कहा- पेगासस मामले की जांच करा लेनी चाहिए

नीतीश कुमार ने कहा था, " ये पूरा मामला क्या है इस बात की हमें पूरे तौर पर जानकारी नहीं है. जो बात सामने आ रही है, वो ही हमलोग पढ़ और देख रहे हैं. लेकिन मेरे हिसाब से अगर ऐसा हुआ है तो गलत है."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी नीतीश कुमार ने पेगासस जासूसी मामले की जांच की मांग करके राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री के विपक्ष के नेताओं की मांग के समर्थन में उतारने के बाद नया विवाद शुरू हो गया है. हालांकि, केवल नीतीश ही नहीं अब एनडीए के सहयोगी हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी पूरे मामले की जांच की मांग कर दी है.

मांझी ने ट्वीट कर कही ये बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुर में सुर मिलाते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए. मांझी ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, " अगर विपक्ष किसी मामले की जांच की मांग कर लगातार संसद का काम प्रभावित कर रहा है तो यह गंभीर मामला है. मुझे लगता है वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पेगासस जासूसी मामले की जांच करा लेनी चाहिए,जिससे देश को पता चल पाए कि कौन किन लोगों की जासूसी करा रहा है."

 



मालूम हो कि कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मामले की जांच मांग उठाई थी. जनता दरबार खत्म होने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए सीएम नीतीश ने कहा था कि टेलीफोन टैपिंग की बात कई दिनों से सामने आ रही है. इसकी जरूर जांच हो जानी चाहिए. ये बात मैं पहले भी बोल चुका हूं. आज कल कौन क्या कर लेगा कहना कहना मुश्किल है. इसलिए मेरे हिसाब से इस मामले में एक-एक चीजों को देख कर , उचित कदम उठाना चाहिए.

डिस्टर्ब करना अच्छी बात नहीं 

मुख्यमंत्री ने कहा था, " क्या हुआ है और क्या नहीं इस पर पार्लियामेंट में लोग बातचीत कर रहे हैं. समाचार पत्रों में जो आ रहा है, उसी को हम लोग देखते हैं. लेकिन इस मामले की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए कि कौन किसके फोन को पूरी तरह से सुन रहे हैं. ताकि जो भी सच्चाई हो वो सामने आ जाए. कभी भी किसी को डिस्टर्ब करने के लिए कोई इस तरह का काम करता है, तो ये नहीं होना चाहिए."

नीतीश कुमार ने कहा था, " ये पूरा मामला क्या है इस बात की हमें पूरे तौर पर जानकारी नहीं है. जो बात सामने आ रही है, वो ही हमलोग पढ़ और देख रहे हैं. लेकिन मेरे हिसाब से अगर ऐसा हुआ है तो गलत है. केंद्र सरकार अगर नकार रही है, तो उसे पूरे मामले को सामने रखना चाहिए."

यह भी पढ़ें -

अजब-गजब: चलती बुलेट पर इश्क फरमा रहा था प्रेमी युगल, ग्रामीणों ने पकड़ा तो कहा- सॉरी, अब नहीं करेंगे

बिहार: शराब तस्करों को अधिकारियों का 'सहारा', पहले तस्करी करते हुए करते हैं गिरफ्तार, फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget