एक्सप्लोरर

बिहार: शराब तस्करों को अधिकारियों का 'सहारा', पहले तस्करी करते हुए करते हैं गिरफ्तार, फिर...

इस मामले में पटना के सहायक उत्पाद आयुक्त ने कहा, " अभी ये सूचना प्राप्त हुई है. मामले की जांच कराई जा रही है. जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी."

पटना: बिहार में शराब बंदी कानून लागू है. कानून के तहत शराब पीना, पिलाना, बेचना, रखना या सप्लाई करना जुर्म की श्रेणी में आता है. ऐसा करने वालों को शराबबंदी कानून के तहत दंडित करने का प्रावधान है. लेकिन जिन कंधों पर दंड देने की जिम्मेदारी है, वही दोषियों को बचाने में लगे हुए हैं. ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना के है, जहां पुलिस पर कानूनी प्रक्रिया में हेर-फेर कर शराब माफियाओं को बचाने का आरोप लगा है.

दो तस्करों को किया था गिरफ्तार 

दरअसल, 15 अप्रैल, 2021 को मद्य निषेध विभाग की टीम ने गरदनीबाग थाना क्षेत्र निवासी विक्की कुमार और युवराज सिंह को 80 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा था. उसके बाद टीम ने पूरे मामले में बरामद शराब का सीजर लिस्ट बनाया था. मामले में छापेमारी टीम के पुलिस अधिकारी गवाह बने थे.


बिहार: शराब तस्करों को अधिकारियों का 'सहारा', पहले तस्करी करते हुए करते हैं गिरफ्तार, फिर...

इधर, इन सारी प्रक्रियाओं के बाद खेल शुरू हुआ. विभाग के अधिकारियों ने विक्की कुमार को तो जेल भेज दिया, लेकिन दूसरे शराब तस्कर युवराज सिंह को एक लाख रुपये लेकर छोड़ दिया गया. यही नहीं विभाग की टीम ने एफआईआर तक को बदल दिया. साथ ही 60 दिन के बाद भी कोर्ट में चार्जशीट नहीं सौंपी गई. इस वजह से दूसरे शराब तस्कर को भी जमानत मिल गई.

शोकॉज नोटिस जारी किया

अब उत्पाद विभाग की मनमानी का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. इस मामले में तत्काल सहायक आयुक्त मद्य निषेध विभाग ने जांच का आदेश दिया है और छापेमारी करने वाली पूरी टीम को शोकॉज नोटिस भी जारी किया गया है. 

सहायक उत्पाद आयुक्त ने कही ये बात

इस मामले में पटना के सहायक उत्पाद आयुक्त ने कहा, " अभी ये सूचना प्राप्त हुई है. मामले की जांच कराई जा रही है. जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी. कोई भी शख्स अगर जुर्म करते हुए पकड़ा जाता है, उसे छोड़ने को प्रक्रिया कोर्ट द्वारा की जाती है. पुलिस को इस संबंध में कोई अधिकार नहीं है. ऐसे में इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई होगी. अभी जांच चल रही है. हर बिंदु पर जांच की जा रही है. बिना जांच के कुछ भी स्पष्ट कह पाना संभव नहीं है. लेकिन ये तय है कि दोषी बच नहीं पाएंगे."

यह भी पढ़ें -

अजब-गजब: चलती बुलेट पर इश्क फरमा रहा था प्रेमी युगल, ग्रामीणों ने पकड़ा तो कहा- सॉरी, अब नहीं करेंगे

Bihar Flood: NH-30 पर चढ़ा बाढ़ का पानी, फतुहा के दो गांव ब्लॉक, जुगाड़ नाव बना सहारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget