एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जीतन राम मांझी की मंत्री पद वाली मांग को कैसे हैंडल करेगी BJP? पार्टी का कट-टू-कट बयान आया

Jitan Ram Manjhi: बिना नाम लिए हुए जीतन राम मांझी ने कहा है कि एक निर्दलीय विधायक हैं उनको एक मंत्री पद मिला है. हम पांच विधायक हैं तो दो मिलना चाहिए. इसकी मांग हम करते रहे हैं.

पटना: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संयोजक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने एनडीए की नई सरकार में दो मंत्री पद की मांग की है. उन्हें एक ही मिला है. ऐसे में उन्होंने प्रेशर पॉलिटिक्स करना शुरू कर दिया है. उनकी मांग पर बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (Janardan Singh Sigriwal) ने शुक्रवार (2 फरवरी) को बड़ा बयान दिया है. साफ बताया है कि कैसे इसे हैंडल किया जाएगा.

पत्रकारों से बातचीत में सिग्रीवाल ने कहा कि, "यह तो देखिए आपस की बात है. हमको लगता है कि मजबूत गठबंधन है तो आपस में मिलकर समझौता कर लेगा. क्या होना चाहिए या नहीं होना चाहिए ये अलग बात है लेकिन एनडीए गठबंधन में सुलह करने की ताकत है. एनडीए की सरकार ने पहले भी उनके मान-सम्मान का ध्यान रखा है, आगे भी रखा जाएगा."

इस सवाल पर कि जीतन राम मांझी ने कहा है कि उन्हें आरजेडी की ओर से मुख्यमंत्री पद का ऑफर मिला था. ये भी ध्यान में रखना चाहिए. उन्होंने सीएम की कुर्सी को ठुकराया है उसे भी ध्यान में रखना चाहिए. इतना के बाद भी उन्होंने एनडीए का साथ दिया है. अमित शाह और नीतीश कुमार सबने पहले आश्वासन दिया था. इस पर जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि एनडीए में सबका साथ, सबका विकास और सबके सम्मान की बात की जाती रही है. हमारे साथ जो भी है उसका पूरा सम्मान और उसके सम्मान के साथ उसका सहयोग और अपना भी उसके साथ सहयोग यह जोड़कर ही एनडीए है. बीजेपी का यह मूल मंत्र है. बिहार में भी हमारी जो नई एनडीए की सरकार बनी है उसको सबकी सहमति से सबके सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का काम करेंगे.

जीतन राम मांझी ने क्या कहा है?

दरअसल, जीतन राम मांझी ने मंत्री पद को लेकर कहा है कि सब लोग ज्यादा मांग करता है. बिना नाम लिए हुए कहा कि एक निर्दलीय विधायक हैं उनको एक मंत्री पद मिला है. हम चार विधायक हैं तो दो मिलना चाहिए. इसकी मांग हम करते रहे हैं. हम लोग मिल-जुलकर चलना चाहते हैं. हम लोग उन लोगों पर छोड़ना चाहते हैं कि हमारा जो नंबर है उसको देखते हुए दो मंत्री पद दें. उन्होंने कहा कि इस संबंध में अमित शाह और नीतीश कुमार से भी बात कर चुके हैं. नित्यानंद राय से भी बात की है. बीजेपी के किसी अन्य साथी से इसलिए बात नहीं की क्योंकि नित्यानंद राय कोऑर्डिनेटर थे. मुझे महागठबंधन की तरफ से सीएम का ऑफर दिया गया था, लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'आप तेजस्वी यादव को बच्चा कहकर...', CM नीतीश कुमार के लिए आ गया RJD की ओर से जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget