एक्सप्लोरर

देश सेवा की बात कह 'फंस' गए तेज प्रताप यादव! मांझी की बहू बोलीं- 'हवा बनावित ह…'

Deepa Santosh Manjhi: दीपा मांझी ने कहा कि लालू प्रसाद के बड़े लाल तेज प्रताप कमाल के हैं. इनवैलिड उड़ान रेडियो टेलीफोन प्रचालक के लाइसेंस पर उड़ान भरने का दम भर रहे हैं.

Deepa Majhi: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव देश सेवा की बात कहकर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं. बीते बुधवार को उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए यह कहा कि पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो वह हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हैं. उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है. इसके साथ उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका लाइसेंस भी है. इस पर अब जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने तंज कसा है. 

दीपा मांझी ने गुरुवार (08 मई, 2025) को एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए मगही भाषा में लिखा, "भैया उ सब तो ठीके हो जे हवा बनावित ह… लेकिन जौन लाइसेन्सवा पर जहजवा उड़ाने की बात कर रहे हैं आप उ तो 2021 तक वैलिड है. पहले ओकर रिन्युअलवा तो करा देते… ओकरा बाद न देखल जइतो… वैसे एगो बात बतइयो लागित हो फिर तोरा ठग देलको कोय… ई जहाज उड़ाव के लाइसेंस के नाम पर रेडियो लाइसेंस दे देलको ह जे केवल ग्राउंड क्लीयरेंस कराव है… उड़ाव न है भैया जी…"

लालू के लाल के लिए कुछ भी संभव: दीपा मांझी

दूसरी ओर दीपा मांझी ने एक और बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के बड़े लाल तेज प्रताप कमाल के हैं. इनवैलिड उड़ान रेडियो टेलीफोन प्रचालक के लाइसेंस पर उड़ान भरने का दम भर रहे हैं. लालू के लाल के लिए कुछ भी संभव है. जिस लाइसेंस की तस्वीर तेज प्रताप ने शेयर की है उसको लेकर दीपा मांझी ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय से 26 अप्रैल, 2011 में 10 वर्षों के लिए उड़ान रेडियो टेलीफोन प्रचालक का लाइसेंस निर्गत किया गया था. यह लाइसेंस चार साल पहले 25 अप्रैल, 2021 के बाद इनवैलिड हो चुका है.

इमामगंज से विधायक दीपा मांझी ने कहा कि लाइसेंस का 2021 के बाद रिन्यू नहीं कराया गया है. यह लाइसेंस भी ग्राउंड क्लियरेंस के दौरान रेडियो टेलीफोनिक कम्युनिकेशन के लिए था न कि उड़ान भरने के लिए. मगर इनके लिए तो साइकलिंग, घुड़सवारी की तरह ही विमान की उड़ान भी है क्योंकि लालू के लाल जो हैं.

यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' से तनाव के बीच तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, 'मेरी जान चली जाए तो…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिशन?
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिशन?
Tejashwi Lokbhawan March Live: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'
LIVE: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget