एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' से तनाव के बीच तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, 'मेरी जान चली जाए तो…'

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है. यह ट्रेनिंग अगर देश सेवा के काम आए तो वह इसके लिए तैयार हैं. पढ़िए और क्या कुछ कहा है.

Tej Pratap Yadav: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत मंगलवार (06 मई, 2025) की रात बदला लिया. पाकिस्तान और पीओके (PoK) में 9 ठिकानों पर हमले किए गए. इस हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है.

तेज प्रताप यादव ने बुधवार (07 मई, 2025) की रात एक्स हैंडल से अपनी पायलट वाली वर्दी में तस्वीर शेयर की है. लाइसेंस की भी तस्वीर शेयर की है. तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, "पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो, मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा. जय हिंद."

यूजर्स ने किए एक से एक कमेंट

तेज प्रताप यादव ने जैसे ही यह पोस्ट किया उसके बाद यूजर्स भी कमेंट बॉक्स में कूद पड़े. प्रवीण नाम के एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि उनके (तेज प्रताप यादव) पास जो लाइसेंस है वह फ्लाइट रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर लाइसेंस (रिस्ट्रिक्टेड) है, जो रेडियो संचालन के लिए है, न कि विमान उड़ाने के लिए. इसलिए वह तकनीकी रूप से पायलट नहीं हैं, क्योंकि उनके पास DGCA से पायलट लाइसेंस नहीं है.

एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ये रेडियो ऑपरेटर का लाइसेंस दिखाकर खुद को पायलट बता रहा है. या तो किसी ने इसे बेवकूफ बनाकर पायलट कहके रेडियो ऑपरेटर बना दिया या फिर इसे लगता है कि इसकी तरह बाकी दुनिया को भी अंग्रेजी पढ़ना नहीं आता. खैर, पोस्ट तो इसने अपने आरजेडी के लटकनों के लिए ही की है, जिन्हें अंग्रेजी समझ नहीं आती जो तेजू भैया बोलेंगे वही उन्हें सच लगेगा." एक ने लिखा है, "आपका जज्बा काबिले तारीफ है तेज प्रताप जी, ईश्वर करे आपकी जान न जाए लेकिन आपको सौंप दिया तो हमारा एक फाइटर जेट जरूर गिर जाएगा."

यह भी पढ़ें- बिहार: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, संदिग्धों पर रखी जा रही नजर

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 9 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: मुंबई का विपक्ष को संदेश...बंटोगे तो हारोगे रेस? | BMC Election Results
Maharashtra BMC Election Poll Results: BMC का धुरंधर... किंग देवेंद्र! | Devendra Fadnavis
Maharashtra BMC Election Poll Results: 'मैं नहीं जानती' Amruta Fadnavis का चौंकाने वाला रिएक्शन!
BMC Election Result 2026: पति की बंपर जीत पर Amruta Fadnavis का पहला रिएक्शन | Vote Counting | BJP
BMC Election Reults Updates: राज का साथ आना उद्धव के लिए बन गया गले की फांस?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
Embed widget