एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: CM नीतीश के मन में क्या है? जीतन राम मांझी ने किया खुलासा, कहा- केंद्र जल्द बिहार राष्ट्रपति शासन लागू करे

Jitan Ram Manjhi Statement: महागठबंधन से अलग होने के बाद जीतन राम मांझी लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावपर हैं. वहीं. मंगलवार को उन्होंने अपराध को लेक सीएम नीतीश को घेरा.

गया: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का इकबाल समाप्त हो गया है. नीतीश कुमार पलटी मारकर अपनी कुर्सी बचाने में 17 साल सफल रहे हैं. आज अब प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं. विरोधियों को इसलिए एक करने के लिए असफल प्रयास कर रहे हैं. इनको बेंगलुरु में झटका लगा है. इनको जब संयोजक नहीं बनाया गया तो उल्टे पांव लौटकर आए हैं. अब 31 अगस्त को मुंबई में बैठक करने जा रहे हैं. इनका ध्यान अब बिहार से अलग हो गया है. पहले का जंगलराज से भी ज्यादा जंगलराज यह है. इसे जंगलराज 3 बताया. समय गंवाए बिना केंद्र बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करे, तभी बिहार की जनता को चैन मिलेगा.

आपराधिक घटनाओं पर सीएम नीतीश को घेरा

जीतन राम मांझी ने कहा कि पुलिस के द्वारा अनुसूचित जाति व गरीबों पर अत्याचार की जा रही है. उल्टे खुद उन्हें अभियुक्त बना दिया जा रहा है. उन्होंने डीजीपी से मांग की है कि गया में हो रही घटनाओं की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम भेजकर जांच कराएं. यहां आज नहीं तो कल अगर राजनीतिकरण हुआ तो गया अशांत हो जाएगा. इसकी सारी जिम्मेदारी गया की पुलिस की होगी. बिहार में हो रही सांप्रदायिक घटना पर उन्होंने कहा कि अब बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. पत्रकारों को जब गोली मार दी जा रही है. दारोगा को यहां गोली मार दी जा रही है, जब कानून व्यवस्था है ही नहीं तो सांप्रदायिक दंगा ही हो सकता है.

बड़े अधिकारी रात 10 बजे के बाद शराब पीते हैं- जीतन राम मांझी

आगे 'हम' संरक्षक ने कहा कि जनता की हित के लिए बात करते हैं. आज गुजरात में शराबबंदी है, लेकिन कोई हल्ला हंगामा नहीं है. बिहार में पांच लाख लोगों को जेल में भेजा गया है, उसमे 3.5 लाख वैसे लोग हैं जो मजदूरी कर लौटते समय 250 ग्राम शराब पी लिया हो तो उनको जेल भेज दिया गया है. यह अनर्थ है. ऐसा कानून नहीं चलेगा. रात में बड़े-बड़े जो अधिकारी आईएएस, आईपीएस या ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, ठिकेदार, एक्सक्यूटिव ऑफिसर, मंत्री, विधायक यह सभी लोग रात 10 बजे के बाद महंगी शराब पीते हैं, जिसे कोई नहीं जानता. रात 10 बजे के बाद इसलिए शराब पियो और सो जाओ. इस प्रकार की जो व्यवस्था करे वोट उसी को दें.

ये भी पढ़ें: Bihar News: विजय चौधरी ने केंद्र को बताया धूम-धड़ाके वाली सरकार, जानिए CM नीतीश के मंत्री ने क्यों कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget