एक्सप्लोरर

Baba Siddique Shot Dead: सिद्दीकी हत्याकांड पर सियासत गरमाई, तेजस्वी यादव के हमले पर जीतन राम मांझी ने लगाई क्लास

Jitan Ram Manjhi News: बाबा सिद्दीकी की हत्या पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हैं. तेजस्वी यादव के सवालों को मांझी ने खारिज करते हुए विकास की बात की है.

Baba Siddique Shot Dead: बाबा सिद्दीकी के हत्याकांड पर राजनीति गरमाई हुई है. वहीं, इस घटना पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिनदहाड़े हत्या हुई है और यह घटना पॉश इलाके में हुई है. यह दुखद घटना है. वहां की सरकार के लिए भी यह सोचनीय विषय है. इस पर सभी ऊंगली उठा सकते हैं, लेकिन उम्मीद है इस मामले पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी. वे जिंदादिली नेता थे उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना करते हैं.

बाबा सिद्दीकी हत्या कांड पर तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर सवाल उठाए हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि जहां-जहां एनडीए की सरकार है वहां ऐसी बात नहीं है. वहां विकास हो रहा है. जब कोई कांड होता है तो उस पर कार्रवाई होती है और सख्त कार्रवाई होती है ताकि कोई दूसरा सिर नही उठा सके. तेजस्वी यादव थेथरई और थोथी दलील देते हैं. वह अपने पिता और माता के शासनकाल को देखे उस समय क्या होता था? आज बहुत स्थिति ठीक है. पहले तो हत्या हो या अपहरण की घटना के बाद बीच बिचौली की बात होती थी. पैसा देकर सरकारी आवास पर क्रिमिनल को छोड़ा जाता था. वह आज नहीं हो रहा है इसलिए तेजस्वी यादव अगर कुछ कहते हैं तो हम समझते हैं कि वह थोथी दलील दे रहे हैं.

राहुल गांधी पर साधा निशाना

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर राहुल गांधी ने महाराष्ट्र सरकार को महाजंगल राज कहा है. इस पर 'हम' नेता ने कहा कि उनको बिहार के जंगलराज की याद आ रही है. वह यह कहकर अपना कलंक धोना चाहते हैं क्योंकि उनके पार्टनर आरजेडी के लोग हैं. आरजेडी के शासनकाल को जंगलराज कहा जाता था. यही राहुल गांधी को याद आ रही है इसलिए वह कह रहे हैं. जंगलराज उसको कहते थे कि घटना कर भाग जाता था और उसको राजनीतिक प्रश्रय दिया जाता था, लेकिन अब वैसी बात नही है. कांड दुखद है उस पर त्वरित कार्रवाई होगी इसमें 2 की गिरफ्तारी भी हुई है.

अखिलेश यादव की सलाह पर जीतन राम मांझी का आया जवाब

अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार को एनडीए का साथ छोड़ देने की बात कही है. इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार से ज्यादा अनुभवी अगर अखिलेश यादव हैं तो हमको कुछ नहीं कहना है. नीतीश कुमार के सामने राजनीति में अखिलेश यादव बहुत कम उम्र के हैं. मैच्योर पॉलिटिशियन नीतीश कुमार को सलाह देना हम समझते हैं यह शोभा नहीं देता है. आज 18 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं. विकास का दौर चल रहा है. 

आगे उन्होंने कहा कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. ऐसी स्थिति में दुनिया क्या कहती है इसका हमलोग को फिक्र नहीं है. 2025 के चुनाव उन्ही के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा इसलिए अखिलेश यादव क्या कहते हैं इसका कोई मायने नहीं है.

ये भी पढ़ें: Baba Siddique Shot Dead: महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पर JDU ने उठाए सवाल, सिद्दीकी हत्याकांड में केसी त्यागी की आई प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget