एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा के ककोलत नहाने पहुंचे दारोगा को वन विभाग के सिपाहियों ने जमकर पीटा, FIR दर्ज, क्या है पूरा मामला?

Nawada News: मामला ककोलत जलप्रपात का है. झारखंड में तैनात सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने वन विभाग के कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाया है. वहीं, इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

Bihar News: नवादा के गोविंदपुर प्रखंड के ककोलत जलप्रपात में हो रहे विकास कार्यों को लेकर सैलानियों की प्रवेश पर रोक लगी हुई है. ककोलत के रास्ते में वन विभाग ने बैरियर लगाया हुआ है. सुरक्षा को लेकर वन विभाग पुलिस की तैनाती की गई है.वहीं, शुक्रवार को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सोरहा गांव के रहने वाले पवन कुमार जो झारखंड में सब इंस्पेक्टर हैं वो अपने साथियों के साथ ककोलत जलप्रपात से नहाकर लौट रहे थे. उसी दौरान वन विभाग पुलिस के साथ बकझक हो गई और मारपीट की घटना हुई. जिसमें वन विभाग की पुलिस ने सब इंस्पेक्टर और उनके साथियों को मारपीट कर जख्मी कर दिया. 

मारपीट की सूचना थाली थाना को दी गई. उसके बाद थाली की पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए गोविंदपुर सीएचसी मे भर्ती कराया गया. इसके साथ ही मारपीट में जख्मी सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने थाली थाना में लिखित आवेदन देकर वन विभाग के अधिकारी और कर्मियों पर मारपीट करने व गाली गलौज करने और वाहन को लेकर चले जाने का आरोप लगाया है.

दारोगा ने सुनाई आपबीती

झारखंड में तैनात सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने आवेदन में बताया है कि वो लोग ककोलत में लगे बैरियर पर तैनात वन विभाग पुलिस से पूछकर अपने साथियों के साथ ककोलत नहाने गए. नहा कर वापस लौटने के क्रम मे ककोलत गेट पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मी पैसा मांगने लगे. पैसा देने से मना करते हुए अपना आईडी कार्ड को दिखाया. बताया कि झारखंड में सब इंस्पेक्टर हैं. पैसा नहीं देने पर वन विभाग के कर्मी गाली गलौज करने लगे. जब गाली देने से मना किए तो लाठी डंडे से मारपीट करने लगे और जान मारने के नीयत से मेरे सिर पर मारा. जिससे मेरा सिर फट गया और खून बहने लगा. मेरे साथियों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया.

प्राथमिकी दर्ज

आगे पीड़ित ने बताया कि उनके वाहन को वन विभाग के कर्मी अपने साथ लेकर चले गए. जो बैरियर से लगभग दो सौ फीट की दूरी पर लगा था. वन विभाग के कर्मियों ने मुकदमा में फंसाने की धमकी दी. वही, इस विषय को लेकर अपार थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है. दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: मधुबनी में शिक्षक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने बताई वारदात के पीछे की बदला वाली कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget