एक्सप्लोरर

काको जेल में तैनात महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, एक महीने में तीन पुलिसकर्मियों ने दी जान

Jehanabad News: जहानाबाद में तैनात महिला कांस्टेबल फांसी लगाकर जान दे दी. शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला सिपाही शादी टूटने से तनाव में थी. परिजन बेटी की शादी दूसरी जगह करना चाह रहे थे.

Bihar News: जहानाबाद के काको जेल में तैनात महिला कांस्टेबल का बुधवार (14 मई, 2025) को शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला कांस्टेबल की पहचान शिवानी कुमारी के रूप में की गई. दोपहर 12 बजे ड्यूटी करने के बाद शिवानी बैरक में आई थी. बताया जा रहा है कि थोड़ी देर आराम करने के बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. महिला कांस्टेबल का शव पंखे से लटका हुआ मिला. सहयोगियों ने  जेलर और जेल अधीक्षक को मामले की सूचना दी.

महिला कांस्टेबल की खुदकुशी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह, जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और एसडीपीओ 2 समेत कई अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं. जेल प्रशासन ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है. शिवानी कटिहार जिले के मनिहारी थाना अंतर्गत बरौनी गांव की रहने वाली थी.

बैरक में महिला कांस्टेबल ने लगाई फांसी

बेटी की मौत से पिता उपेन्द्र प्रसाद गुप्ता सदमे में हैं. परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. खुदकुशी के कारण का खुलासा अभी नहीं हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. घटना महिला सिपाही के सहकर्मी भी स्तब्ध हैं. घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. उन्होंने ने बताया कि शुरुआती जांच में शादी का टूटना पता चला है. परिजन बेटी की शादी दूसरी जगह करना चाह रहे थे. जबकि बेटी उसी लड़के से शादी करना चाहती थी.

एक महीने में खुदकुशी की तीन वारदात

मामले की सही जानकारी विस्तृत जांच और पूछताछ के बाद पता चलेगी. एक महीने में तीन खुदकुशी की वारदात से पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. शिवानी की खुदकुशी से पहले भी जिले में दो पुलिसकर्मी जान दे चुके हैं. 11 मई को जिला पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विनोद चौधरी ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली थी. वहीं, 21 अप्रैल को पर्यटन थाना वाणावर में तैनात सब इंस्पेक्टर परमेश्वर पासवान ने फांसी लगाकर जान दे दी थी. जानकारी के अनुसार परमेश्वर पासवान लीवर कैंसर से पीड़ित थे और महंगे इलाज को लेकर मानसिक तनाव में चल रहे थे.

23 अप्रैल को काको थाना में तैनात एएसआई कुनाल महलदार की मौत टीबी की गंभीर बीमारी के चलते हो गई थी. पुलिस विभाग में लगातार हो रही मौत पर विधायक रामबली सिंह यादव सवाल उठाए हैं. उन्होंने घटना का जिम्मेदार नौकरशाही को ठहराया. विधायक ने कहा कि जवानों को मानसिक और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से गुजरना पड़ रहा है. खुदकुशी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए विभागीय स्तर पर काउंसलिंग, स्वास्थ्य जांच और सहयोगी तंत्र को मजबूत करने की सख्त आवश्यक्ता है. 

ये भी पढ़ें- PM मोदी के बिहार दौरे की तारीख फाइनल, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार सूबे में आएंगे प्रधानमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
बांकीपुर: नितिन के घर में क्यों हार गए BJP के नीरज? JDU ने बता दिया
बांकीपुर: नितिन के घर में क्यों हार गए BJP के नीरज? JDU ने बता दिया
अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को बताया BJP की हार का सबसे बड़ा कारण? बोले- 'जनता दुखी है क्योंकि...'
बांकीपुर क्यों हारी BJP? अनंत सिंह ने बताया, नीतीश कुमार का भी किया जिक्र
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget