एक्सप्लोरर

PM मोदी के बिहार दौरे की तारीख फाइनल, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार सूबे में आएंगे प्रधानमंत्री

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी बिहार को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन भी करेंगे. 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पीएम का पहला बिहार दौरा है.

Bihar Politics: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला बिहार दौरा होने वाला है. पीएम मोदी 30 मई को सासाराम के बिक्रमगंज पहुंच रहे हैं. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि पीएम के दौरे से बिहार को हजारों करोड़ की सौगात मिलने की उम्मीद है. पीएम मोदी बिक्रमगंज में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में एनडीए गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या पहुंचने वाली है. दौरे के दौरान पीएम मोदी विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

बिहार के लिए हजारों करोड़ की परियोजनाओं का ऐलान करते हुए पीएम मोदी पटना सासाराम फोरलेन सड़क का शिलान्यास करेंगे. साथ ही पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन भी करेंगे. नवीनगर में 600 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास पीएम मोदी मोदी करेंगे. गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 निहत्थे मासूमों की हत्या कर दी गई थी. दो दिन बाद 24 अप्रैल को पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर मधुबनी जिले का दौरा किया.

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PM मोदी का पहला बिहार दौरा

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आतंक को मिट्टी में मिलाने की बात कही. पीएम मोदी की घोषणा के बाद सेना ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया. पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकाने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर ध्वस्त कर दिया गया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर पीएम मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं.

हजारों करोड़ की परियोजनाओं का कर सकते हैं ऐलान

हालांकि पीएम मोदी के दौरे को चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है. बिहार में राजनीतिक दलों की तरफ से चुनावी सरगर्मियां तेज कर दी गई हैं. पीएम मोदी के दौरे से चुनावी शंखनाद का आगाज हो सकता है. बिक्रमगंज की सभा में पीएम मोदी के संबोधन पर लोगों का ध्यान रहेगा. पीएम मोदी के दौरे से बीजेपी में उत्साह का संचार है. सभा में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी नेताओं को दी गई है.  

ये भी पढ़ें- शहीद राम बाबू को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे कोई मंत्री, तेजस्वी ने साधा निशाना, क्या बोले डिप्टी CM?

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget