एक्सप्लोरर

Rajiv Ranjan: 'गड़े मुर्दे उखड़ेंगे तो...', अमित शाह के समर्थन में उतरी JDU कांग्रेस पर बरसी, कह दी बड़ी बात

JDU Reaction: राजीव रंजन ने कहा कि संविधान सभा को भारत के संविधान की रचना का दायित्व सौंपा गया तो उस सभा का सदस्य बनने के लिए अंबेडकर को कितने पापड़ बेलने पड़े थे, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती.

JDU Support Amit Shah: जेडीयू ने लोकसभा में अमित शाह के बयान का समर्थन किया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बुधवार को एबीपी न्यूज से बातचीत में कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जब इतिहास में गड़े मुर्दे उखड़ेंगे तो कांग्रेस को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा. अंबेडकर और उनके संविधान की कॉपी लेकर कांग्रेस नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब देश की संविधान सभा को भारत के संविधान की रचना का दायित्व सौंपा गया था तो उस संविधान सभा का सदस्य बनने के लिए अंबेडकर को कितने पापड़ बेलने पड़े थे, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है.

कांग्रेस पार्टी पर क्या बोले राजीव रंजन? 

राजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस के उस समय के नेता अंबेडकर को संविधान सभा में शामिल नहीं करना चाहते थे. जब उन्होंने विरोध किया कि मैं संविधान को नहीं मानूंगा तब जाकर दबाव में आकर कांग्रेस ने उनको संविधान सभा का सदस्य बनाया. दो-दो लोकसभा चुनाव अंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस लड़ी और तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू खुद अम्बेडकर के खिलाफ प्रचार करने गए थे. सबसे ज्यादा अगर किसी ने अंबेडकर का अपमान और विरोध किया तो वह कांग्रेस है. 

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि अमित शाह के इस्तीफे की मांग जो विपक्ष कर रहा है, यह बिना सिर पैर की मांग है. संविधान और अंबेडकर को लेकर अमित  शाह ने कोई आपत्तिजनक बात नहीं कही है. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के लिए अपनी साख बचाना मुश्किल है. बता दें कि मंगलवार को संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के जरिए अंबेडकर के बारे में की गई टिप्पणी पर सियासत गरमाई हुई है. विपक्ष सरकार को घेर रहा है.

विपक्ष ने लगाया अंबेडकर के अपमान का आरोप 

विपक्ष की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि शाह ने अंबेडकर का अपमान किया. दलितों का अपमान हुआ. विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी दर्शाती है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं में बी आर अंबेडकर के प्रति 'काफी नफरत' है. बता दें कि शाह ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'अभी एक फैशन हो गया है- अंबेडकर, अंबेडकर, इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता'.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: महिलाओं के लिए पहले ऐलान फिर पोस्टर से प्रचार, 2025 से पहले तेजस्वी यादव ने चल दिया दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget