एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार ने 20 वर्षों के शासनकाल में बिहार को बर्बाद कर दिया', बोले कांग्रेस नेता अजय कुमार

Bihar Politics: पूर्व सांसद अजय कुमार ने दावा किया कि बिहार में रोजाना 953 जघन्य अपराध होते हैं. इस सरकार के जाने तक आंकड़ा एक हजार तक पहुंच जाएगा. महिलाओं और बच्चों के ऊपर अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं.

Bihar News: बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष मुद्दे तय करने में जुटा है. विपक्ष सरकार को विभिन्न विषयों पर घेर रहा है. इस बीच, कांग्रेस ने गुरुवार को बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को जोरदार तरीके से घेरा. कांग्रेस के पूर्व सांसद अजय कुमार ने दावा करते हुए कहा कि 2005 से लेकर 2025 तक बिहार में आपराधिक घटनाओं में 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार को अपराध का जनक बताया और कहा कि इन दो राजनीतिक दलों ने मिलकर बिहार को बर्बाद कर दिया. नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के शासन में बिहार को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया.

'बिहार में प्रतिदिन 953 जघन्य अपराध होते हैं'

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान अजय कुमार ने कहा कि बिहार में प्रतिदिन 953 जघन्य अपराध होते हैं. इस सरकार के जाने तक आंकड़ा एक हजार तक पहुंचने की उम्मीद है. महिलाओं और बच्चों के ऊपर भी अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं. उन्होंने पुलिस विभाग में खाली पदों का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस के करीब एक लाख पद रिक्त हैं. मार्च महीने में प्रदेश के दो स्थानों में एएसआई की हत्या कर दी गई. अब समझा जा सकता है कि जब इस प्रदेश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की बात भी क्यों होगी.

'मुख्यमंत्री के हाथ से पूरी तरह से शासन छूट रहा है'

कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं के प्रति पहले अपराध नहीं होते थे. न ही बच्चों के खिलाफ अपराध थे, लेकिन आज अपराध का बोलबाला है. दलित महिलाओं की हालत चिंताजनक है. उन्होंने पूछा कि आखिर क्या कारण है कि मुख्यमंत्री के हाथ से पूरी तरह से शासन छूट रहा है? नीतीश कुमार अब पुराने वाले नीतीश कुमार नहीं रहे. अब वह सिर्फ बिहार को धकेल रहे हैं अपनी कुर्सी बचाने के लिए. सत्ता में आने के लिए बिहार को अंधेरे में धकेल रहे हैं, जो अच्छी बात नहीं है.

उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब हम लोगों को मौका दीजिए, हम लोग निराश नहीं करेंगे. उन्होंने ऑर्गेनाइज्ड क्राइम पर कहा कि क्राइम तो क्राइम है, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम क्या होता है?

यह भी पढ़़ें: 'बिहार में डबल इंजन की सरकार में एक तरफ भ्रष्टाचार तो दूसरी तरफ अपराध का इंजन', तेजस्वी यादव ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ पर बिहार जाना महंगा, ट्रेनों में टिकट नहीं; फ्लाइट का किराया 3 गुना
छठ पर बिहार जाना महंगा, ट्रेनों में टिकट नहीं; फ्लाइट का किराया 3 गुना
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
राहुल गांधी पर बरसे संजय सरावगी, बोले- लोकतंत्र या धमकी की राजनीति?
राहुल गांधी पर बरसे संजय सरावगी, बोले- लोकतंत्र या धमकी की राजनीति?
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को फिर मिलेंगे 7 हजार, 12 अक्टूबर को खाते में आएंगे
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को फिर मिलेंगे 7 हजार, 12 अक्टूबर को खाते में आएंगे

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'जब मैंने गुजरात के CM की शपथ ली तो...'
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'मैंने कभी नहीं सोचा ये पड़ाव आएगा'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' अब OTT पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'आवारापन 2' अब ओटीटी पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget