एक्सप्लोरर

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के जाते ही JDU ने लिया यू-टर्न, तेजस्वी यादव को CM का चेहरा बनाने पर दिया बड़ा बयान

Bihar Politics on 2025 CM Face: जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हमने तय नहीं किया है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में सीएम उम्मीदवार कौन होगा. 2025 जब आएगा, तब हम इस पर गौर करेंगे.

Bihar Political News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जहां 2024 लोकसभा चुनाव के लिए देशभर के सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं. वहीं, बिहार (Bihar) में महागठबंधन (Mahagathbandhan) में दरार पड़ती नजर आ रही है. एक तरफ नीतीश कुमार की पार्टी से इस्तीफा देकर वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने अलग दल बनाने का ऐलान किया है. वहीं, अब आरजेडी (RJD) और जेडीयू (JDU) के बीच दरार पड़ती दिख रही है. 

ललन सिंह ने लिया यू-टर्न

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार के उपमुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम चेहरा बनाने से यू-टर्न ले लिया. ललन सिंह ने कहा कि हमने तय नहीं किया है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में सीएम उम्मीदवार कौन होगा. 2025 जब आएगा, तब हम इस पर गौर करेंगे. हमने यह नहीं कहा है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में सीएम उम्मीदवार कौन होगा.

माना जा रहा कुशवाहा का दबाव

ललन सिंह के इस बयान को उपेंद्र कुशवाहा के दबाव में दिए गए बयान के तौर पर देखा जा रहा है. यह बयान कुशवाहा के जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने और एक नए राजनीतिक दल के गठन की घोषणा के तुरंत बाद आया है. दरअसल, कुशवाहा ने 2025 में तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार बनाने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा का विरोध किया था. अब माना जा रहा है कि शायद इसी को लेकर जदयू दबाव में आ कर इस तरह का बयान दे रही है. नीतीश कुमार ने कई मौकों पर कहा था कि तेजस्वी यादव 2025 में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. 

कुशवाहा को बताया महत्वकांक्षी शख्स

इस बीच, ललन सिंह ने दावा किया कि कुशवाहा के बाहर निकलने से जदयू को कोई नुकसान नहीं होगा, उन्होंने कहा कि उन्हें अतीत में पल्टीमार की आदत है. उन्होंने पहले दो बार पार्टी छोड़ दी. हम सभी जानते हैं कि वह दिल्ली और पटना यात्रा के दौरान किससे मिले थे. हम जानते हैं कि उनके संपर्क में कौन है. उनसे जुड़े लोगों ने उनके इरादे के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था. उनकी तरफ से बड़ी संख्या में लोग हमारी तरफ आए.

उन्होंने कहा कि जब आप उपेंद्र कुशवाहा के राजनीतिक इतिहास को खंगालते हैं, तो पता चलेगा कि वह एक जगह नहीं रहते. वह अति महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं. जब वह पिछली बार जदयू में शामिल होने आए थे, तो पार्टी का हर सदस्य उनके शामिल होने के खिलाफ था. मुख्यमंत्री ने मुझसे उनके बारे में पूछा था. वह भी वहां मौजूद थे और मैंने मुख्यमंत्री से कहा कि 'कृपया उनसे पूछे कि वह पार्टी में कब तक रहेंगे'. फिर भी सीएम नीतीश कुमार ने हमारे सुझावों को अनसुना कर दिया और उन्हें पार्टी में शामिल होने की अनुमति दे दी. ऐसे में उनका यह दावा कि सीएम खुद फैसला नहीं ले रहे हैं, बिल्कुल गलत है.

मुख्यमंत्री बनने का देख रहे हैं सपना

उन्होंने कहा- उपेंद्र कुशवाहा आरोप लगा रहे हैं कि तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद जंगल राज आएगा. मैंने उनसे पूछा कि राजद के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन के लिए अरवल के एक सर्किट हाउस और उनके आवास पर 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के पास कौन गया था. उस वक्त उन्होंने अपने लिए मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी की मांग की थी, जिसे तेजस्वी यादव ने ठुकरा दिया था. फिर वह बसपा में चले गए और इसने उन्हें गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया, उस समय उनका गठबंधन रालोसपा, बसपा और एआईएमआईएम से मिलकर बना था.

ये भी पढ़ेंः Sudhakar Singh Controversy: सुधाकर सिंह पर भड़के मंत्री जमा खान, कहा- RJD के लोग ही उनको साइको कहते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget