एक्सप्लोरर

Sudhakar Singh Controversy: सुधाकर सिंह पर भड़के मंत्री जमा खान, कहा- RJD के लोग ही उनको साइको कहते हैं

Bihar Politics: सुधाकर सिंह अपने बयानों को लेकर बिहार में इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. वहीं, सीएम नीतीश कुमार पर दिए गए बयान पर मंत्री जमा खान ने सुधाकर सिंह पर जमकर हमला बोला.

कैमूर: पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) लगातार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमलावर हैं. इसको लेकर बिहार की राजनीति में खूब बयानबाजी भी हो रही है. वहीं. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान (Jama Khan) सोमवार को अपने पैतृक गांव नौघरा पहुंचे थे जहां सुधाकर सिंह पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह कितने अच्छे हैं ये सभी लोग जानते हैं. जमीन और धान खरीदारी के आरोप में जेल जा चुके हैं. आरजेडी (RJD) के लोग ही सुधाकर सिंह को साइको कहते हैं.

सुधाकर सिंह पिता के दम पर विधायक बने- जमा खान

जमा खान ने कहा कि सुधाकर सिंह पिता के दम पर विधायक बने. अगर हमारे मुख्यमंत्री का कार्य नहीं अच्छा नहीं लगता तो आप अपने अच्छे कार्यों से उनके सामने बड़ा लकीर खींच कर दिखा दें. लेकिन आप ऐसा करते नहीं हो. दूसरे के ऊपर बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए. सुधाकर सिंह विधायक बने हैं तो काम करिए. किसी के ऊपर कीचड़ उछालना गलत बात है. नीतीश कुमार के काम को लेकर वो आईना नहीं दिखा सकते. उनके कामों को पूरा देश जानता है. सुर्खियों में आने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं. वो हमारे गठबंधन के साथी हैं. कोई परेशानी है तो बात कीजिए.

'चुनाव में जनता जवाब देगी'

आगे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि सुधाकर सिंह आलोचना करने की जगह काम करके दिखाइए. मैं भी कैमूर का हूं मैं काम करने में विश्वास रखता हूं किसी का आलोचना नहीं करता. आप काम करके उनसे बड़ा लकीर खींच लीजिए, वह लकीर खुद ही छोटा हो जाएगा. महागठबंधन को सुधाकर सिंह के बगावती तेवर से कुछ नहीं होने वाला है. सभी लोग एक हैं. जो यह कर रहे हैं वह किसी को अच्छा नहीं लग रहा है. इनका कारनामा किसी से छिपा हुआ नहीं है लेकिन हम कुछ कहना नहीं चाहते हैं. मौका मिला है तो काम करके दिखाइए. चुनाव में जनता जवाब देगी.

ये भी पढ़ें: JDU Rebel: उपेंद्र कुशवाहा ने CM नीतीश कुमार को दिया झटका, नई पार्टी का किया एलान, PM मोदी की तारीफ की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget