एक्सप्लोरर

'बड़ा भाई' बनने की तैयारी में JDU! शुरू किया नया अभियान, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता से की ये अपील

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी को विस्तार और मजबूती प्रदान करने के लिए जरूरी है कि पार्टी आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ हो. हमें जेडीयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाना है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद से जेडीयू (JDU) में लगातार पार्टी को मजबूत करने की कवायद जारी है. इसी क्रम में पार्टी ने एक नई मुहिम की शुरुआत की है, जिससे पार्टी बतौर संगठन तो मजबूत होगी ही. साथ-साथ पार्टी आर्थिक रूप से भी मजबूत होगी. शनिवार को बिहार प्रदेश जेडीयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) की नेतृत्व में पूरे बिहार में जेडीयू के स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान का शुभारंभ हुआ.

कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर खुश

प्रदेश की राजधानी पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अभियान की शुरुआत की. इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद दल के साथी, शुभचिन्तक और समर्थक ने उन्हें अपने-अपने योगदान का चेक सौंपा. इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. अभियान के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे बिहार में दल के साथियों, शुभचिन्तकों एवं समर्थकों ने जो इस अभियान को लेकर उत्साह दिखाया है, उससे मैं अभिभूत हूं.

Bihar Politics: जेडीयू के ‘हीरो’ को पप्पू यादव ने कहा शिखंडी, बोले- ललन सिंह अर्जुन बने हैं तो CM नीतीश को समझ लेना चाहिए

उन्होंने कहा, " हम सबके नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू ने न्याय के साथ विकास को संभव करके दिखाया है. हमारे नेता ने बिहार का पुराना गौरव लौटाया है. पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वे अपने नेता और अपनी पार्टी को मजबूती प्रदान करें."

उपेंद्र कुशवाहा ने कही ये बात

वहीं, इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने कहा कि पार्टी को विस्तार और मजबूती प्रदान करने के लिए जरूरी है कि पार्टी आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ हो. हमें जेडीयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाना है. इन लक्ष्यों को ध्यान में रखकर हमने वरिष्ठ नेताओं और समर्पित साथियों को विशेष प्रभार दिया है. हमें पूर्ण विश्वास है कि इस अभियान को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी"

इधर, कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने कहा कि अभियान की शानदार शुरूआत के लिए दल के साथी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि यह अभियान जिलों के साथ ही प्रखंडों और पंचायतों में भी चलेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में आस्था रखने वाले सभी साथी इस पूर्णतः स्वैच्छिक अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं. गौरतलब है कि पार्टी द्वारा शुरू की गई अभियान के तहत पार्टी कार्याकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से भी पार्टी के मजबूती प्रदान करने के लिए चंदा देने की अपील की है. 

यह भी पढ़ें -

UP Election 2022: यूपी में JDU को नहीं मिला BJP का साथ, दिल्ली से लेकर पटना तक ललन सिंह ने आरसीपी पर फोड़ा ठीकरा

UP Election 2022: अब बीजेपी का इंतजार नहीं! यूपी में CM नीतीश कुमार की पार्टी ने तैयार कर ली 26 सीटों की पहली सूची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget