एक्सप्लोरर

'भतीजा याद है न, डैडी और मम्मी…', अस्पताल में हत्या पर JDU ने तेजस्वी यादव से क्या कहा?

Paras Hospital Murder: 13 जून 1998 को बृज बिहारी प्रसाद की आईजीआईएमएस में हत्या कर दी गई थी. बृज बिहारी प्रसाद विधायक और मंत्री रहे चुके थे. जेडीयू ने इसी घटना को लेकर सवाल उठाया है.

राजधानी पटना के बेली रोड स्थित पारस जैसे बड़े अस्पताल में घुसकर बक्सर के अपराधी चंदन की गोली मारकर गुरुवार (17 जुलाई, 2025) को हत्या कर दी गई. चंदन पर दर्जनों भर से ज्यादा हत्या के केस थे. बक्सर में चंदन एक गैंग चलाता था. उस गैंग का खुद यह लीडर था. इस घटना के बाद राजनीतिक दल नीतीश सरकार को घेरने में जुट गया है. तेजस्वी यादव ने तंज कसा है कि 2005 से पहले ऐसा होता था जी? तेजस्वी के इस बयान पर जेडीयू ने पलटवार करते हुए आरजेडी के शासनकाल की याद दिलाई.

आरजेडी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक्स पर अपना वीडियो बयान पोस्ट करते हुए कहा, "भतीजा याद है न… डैडी और मम्मी साक्षात 10 नंबर सर्कुलर रोड में विराजमान हैं. 2005 के पहले आपके दल के नेता बृज बिहारी प्रसाद को सरेआम गोलियों से भून डाला गया था. पुलिस अभिरक्षा में थे. उस समय आपके पिता को राजनीतिक कोरोना हो गया था? उनको ज्ञान नहीं था? अपराध के खिलाफ मुकम्मल कार्रवाई क्या होती है ये बिहार की जनता जानती है."

'पारस में गोली चली है तो यह हमारे लिए चिंता का सबब'

पारस अस्पताल की घटना को लेकर नीरज कुमार ने कहा, "अगर पारस में गोली चली है तो यह हमारे लिए चिंता का सबब है. पारस हॉस्पिटल निजी अस्पताल है. उनके भी सुरक्षाकर्मी थे. सीसीटीवी कैमरा है. ऐसी स्थिति में जो अपराधी ऐसी घटना को अंजाम देने में सफल हुए हैं निश्चित रूप से कार्रवाई होगी, खुलासा होगा, लेकिन कृपा करके डैडी और मम्मी से पूछकर बता दीजिए कि 2005 के पहले ही पापा ऐसा हुआ था न कि 2005 के बाद हुई थी बृज बिहारी प्रसाद की हत्या? अपराधी-लंपट-गुडों को अगर किसी ने संरक्षण दिया है राजनीति में तो उस व्यक्ति का नाम लालू प्रसाद यादव है."

बता दें कि 13 जून 1998 को बृज बिहारी प्रसाद की आईजीआईएमएस में हत्या कर दी गई थी. बृज बिहारी प्रसाद विधायक और मंत्री रहे चुके थे.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget