एक्सप्लोरर

'RJD को ज्ञान का अभाव', किस बात पर बोले JDU नेता नीरज कुमार? LFJ केस पर भी दी प्रतिक्रिया

Bihar Politics: नीरज कुमार ने कहा कि एनडीए के पांच दल (बिहार में) हैं. उनके प्रदेश अध्यक्ष ऐलान कर चुके हैं कि नीतीश के नेतृत्व में ही 2025 का विधानसभा चुनाव एनडीए लड़ेगा. 2025 से 2030 फिर से नीतीश.

Bihar News: जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने मंगलवार (25 फरवरी) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में आरजेडी पर जमकर हमला किया. आरजेडी की चुनौती पर नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि आरजेडी को ज्ञान का अभाव है. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष, जेडीयू के अध्यक्ष, लोजपा रामविलास के अध्यक्ष, हम के अध्यक्ष और आरएलएम के अध्यक्ष, यानी बिहार में जो एनडीए के पांच दल हैं (बिहार में) उनके प्रदेश अध्यक्ष ऐलान कर चुके हैं कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में ही 2025 का विधानसभा चुनाव एनडीए लड़ेगा. 2025 से 2030 फिर से नीतीश. 

नीरज कुमार ने कहा कि जिलावार एनडीए का जो कार्यकर्ता सम्मेलन चला था उसमें भी खुले मैदान में एनडीए के अलग-अलग दल के प्रदेश अध्यक्षों ने ऐलान किया था. बता दें कि आरजेडी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि है कि हिम्मत है तो ऐलान करे कि 2025 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे. सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बनेंगे. 

पीएम मोदी कल (सोमवार को भागलपुर में) जेडीयू को झटका दे गए. ऐलान नहीं किया कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे और 2025 में सरकार बनने पर वही मुख्यमंत्री बनेंगे. जो महाराष्ट्र में शिंदे के साथ हुआ वही बिहार में होगा. ज्यादा विधायक रहने पर बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार को हटाकर अपना मुख्यमंत्री बनाएगी.

लैंड फॉर जॉब मामले पर भी दिया रिएक्शन

दूसरी ओर राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू को मंगलवार को झटका लगा. एलएफजे (लैंड फॉर जॉब) केस से जुड़े मामले में सीबीआई की दाखिल फाइनल चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया. लालू, बेटी हेमा और तेजप्रताप यादव समेत सभी आरोपियों को समन जारी किया है. 11 मार्च को पेश होने को कहा है. इस पर नीरज कुमार ने कहा कि  लालू यादव की न्यायिक दुर्गति हो रही है. जैसा किए हैं वैसा भोग रहे हैं. 

नीरज कुमार ने कहा कि रेलवे में नौकरी देने के बदले में जमीन तो उन्होंने अपने परिवार के लोगों से भी ली है. लालू ने अपने बड़े भाई मंगरु राय के परिजन को नौकरी दी तो जमीन ली. राबड़ी देवी के चाचा नाटा चौधरी के परिजन को नौकरी दी तो उनसे भी जमीन लिखवा ली. 

यह भी पढ़ें- Watch: BJP की बैठक का वीडियो लीक! लालू-तेजस्वी के खिलाफ बन रही थी रणनीति? RJD 'गरम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget