एक्सप्लोरर

Bihar News: 'यूट्यूब देख कर ज्ञान अर्जित करने वाले', CM के खास मनीष वर्मा ने कहा- 9वीं पास नहीं समझेंगे...

Bihar Samvad: जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने 'बिहार संवाद' कार्यक्रम में तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा. साथ ही बिहार में 2005 से पहले की स्थिति को याद किया.

Manish Verma News: मुजफ्फरपुर में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने अपने दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन शनिवार को 'बिहार संवाद' कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की हर योजना के पीछे अपार अनुसंधान होता है और वैज्ञानिक कारण छुपा होता है. क्या ऐसा मुख्यमंत्री कोई और हो पाएगा. उन्होंने तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि 9वीं पास व्यक्ति से हम क्या कभी ऐसी अपेक्षा कर पाएंगे, जो कक्षा 9 तक ही पढ़ाई कर पाया तो उसको आगे की चीज क्या समझ में आएगी, वह बिहार को क्या चलाएगा? जिसको खुद ही किसी बात की समझ नहीं, वो क्या बिहार के बुद्धिजीवियों, प्रबुद्धजनों, युवाओं को चलाएगा.

2005 से पहले के बिहार को किया याद

उन्होंने कहा कि 2005 से पहले के बिहार को अगर 2024 के बिहार से तुलना करेंगे तो हम पाएंगे कि पहले गुंडाराज, असुरक्षा चरम पर थी. सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य का बुरा हाल था. ऐसे माहौल के बीच सबसे पहले जो नीतीश कुमार ने किया वह था, उन्होंने हमें जीने का अधिकार दिया, समाज को भय मुक्त किया, सुरक्षित वातावरण दिया. स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली उपलब्ध कराई. लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था की. बिहार में अरबों का निवेश लाया, जिससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ीं, सरकारी नियुक्ति को निरंतर जारी रखा.  

उन्होंने ये भी कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुद्धिजीवियों, प्रबुद्धजनों और युवाओं का बिहार को लेकर क्या सोच है, बिहार के बदलाव में उनकी भूमिका क्या हो सकती है, साथ ही वे किस प्रकार से बिहार के बदलाव में योगदान दे सकते हैं, सरकार की योजनाओं  को और अधिक प्रभावी किस प्रकार बनाया जा सकता है, इस पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई है.

'हमें मात्र सरकार पर निर्भर नहीं रहना होगा'

चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी यानी बुद्धि से जीने वाला व्यक्ति. बिहार में ऐसे लोगों की कमी नहीं है और हमें बिहार को यदि विकसित राज्य बनाना है तो हमें मात्र सरकार पर निर्भर नहीं रहना होगा, बल्कि हम सबको सामूहिक प्रयास कर बिहार को बदलने में अपना योगदान देना होगा. इस अवसर पर विशेष रूप से प्रमंडल प्रभारी इरशाद अली आजाद, जिला अध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा, नगीना सिंह डॉ. निश्चिंत किंजल, मनोज कुमार किसान, प्रो. शब्बीर अहमद, इरफान दिलकश, शैलेंद्र सिंह शैलु शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित  रहे.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: जमीन सर्वे पर सीएम नीतीश की पटना में हाई लेवल मीटिंग, कहा- समयबद्ध तरीके से हो भू- सर्वेक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget