एक्सप्लोरर

नालंदा में बाइक हटाने को कहा तो सिर में मार दी गोली, ट्रैक्टर चालक की मौत

नालंदा के पोरई गांव में गली से बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में ट्रैक्टर चालक सुनील कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह दुर्गा पूजा के लिए चार दिन पहले ही घर आया था.

बिहार के नालंदा में बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में एक ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव की है. मृतक की पहचान जगदीश महतो के 47 वर्षीय बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है. वह दूसरे प्रदेश में ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था. दुर्गा पूजा के लिए वह चार दिन पहले ही घर आया था. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, दुर्गा पूजा का मेला देखने के लिए गांव के कई लोग गए थे. रात में लौटने के बाद गली में बाइक खड़ी कर दी गई थी. रास्ता संकरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी. इसी दौरान बाइक हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया. बाइक मृतक के पड़ोसी सौरभ कुमार की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- 'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज

घर से हथियार लाकर सिर में मारी गोली

आरोप है कि सुनील कुमार ने सौरभ से बाइक हटाने को कहा. इस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. इसी बीच सौरभ घर से हथियार लेकर आया और सुनील के सिर में गोली मार दी. गोली लगने से सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सुनील के भाई डेविड कुमार ने बताया कि गली में बाइक खड़ी होने से रास्ता बाधित हो रहा था. बाइक हटाने की बात कहने पर विवाद हुआ और उनके भाई को गोली मार दी गई. घायल सुनील को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

सदर डीएसपी-2 राकेश कुमार रंजन ने बताया कि गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई. शुरुआती जानकारी में बाइक हटाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सुनील की मौत से परिवार में मातम पसरा है. वह चार दिन पहले ही दुर्गा पूजा मनाने के लिए घर लौटा था.

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, प्रचार के आखिरी दिन यह होगा प्लान, उम्मीदवार मैदान में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, प्रचार के आखिरी दिन यह होगा प्लान, उम्मीदवार मैदान में
बिहार MLC चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, प्रचार के आखिरी दिन यह होगा प्लान
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget