एक्सप्लोरर

Bihar News: जमीन सर्वे पर सीएम नीतीश की पटना में हाई लेवल मीटिंग, कहा- समयबद्ध तरीके से हो भू- सर्वेक्षण

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की उच्चस्तरीय समीक्षा की, इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

CM Meeting For Bihar Land Survey: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार (28 सितंबर) को 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की उच्चस्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. समीक्षा के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव दीपक कुमार सिंह ने बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से चलाई जा रही है. विशेष सर्वेक्षण संबंधित जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. पदाधिकारियों के जरिए शिविर लगाकर सर्वे कार्य से संबंधित लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है.

'भू-धारकों को ना हो किसी प्रकार की कठिनाई'

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाय. इस दौरान भू-धारकों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि भूधारकों को डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिए अधिक समय दिया जाए, ताकि कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ नहीं हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि अंचल कार्यालयों में लंबित म्यूटेशन एवं परिमार्जन के मामलों का तेजी से अभियान स्वरूप निष्पादन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि भूधारकों को समुचित डॉक्यूमेंट्स मिल सके. सर्वे के लिए डॉक्यूमेंट्स का काम म्यूटेशन, परिमार्जन और अभिलेखों के दुरूस्त करने का काम समानांतर तरीके से चलते रहना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण प्रक्रिया का व्यापक प्रचार किया जाए. साथ ही अंचल स्तर पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के लिए समुचित कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उच्च स्तर पर सर्वेक्षण कार्य की सतत् निगरानी एवं समीक्षा करते रहें. भूमि विवाद राज्य में आपराधिक घटनाओं का मुख्य कारण है. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भू सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर भू-अभिलेखों का अद्यतीकरण कराएं और यह सुनिश्चित करें कि सारे भू अभिलेख डिजिटली भूधारकों को उपलब्ध हो सकें.

मीटिंग में तमाम अधिकारी रहे मौजूद 

बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, सचिव अनुपम कुमार, सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह, निदेशक, भू अभिलेख एवं परिमाप जे. प्रियदर्शिनी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ेंः Bihar New: पटना में जेपी नड्डा ने पैरालंपिक विजेताओं को किया सम्मानित, कहा- पीएम का कमाल है कि खेल को इतनी तवज्जो मिली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ

वीडियोज

चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget