एक्सप्लोरर

JDU सांसद अजय मंडल ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

जेडीयू सासंद ने कहा, “ मैं भी दूध का धुला नहीं हूं. मैं कई केसों में संलिप्त था. लेकिन मुझे बगैर कुछ जानकारी के गिरफ्तार कर लीजिएगा क्या?  पप्पू यादव जनता की सेवा में लगे रहते हैं. वह तो भाग भी नहीं रहे थे. राजनीति से प्रेरित होकर ऐसा किया गया है.”

भागलपुर: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है. कोरोना काल में 32 साल पुराने मामले में पूर्व सासंद की गिरफ्तारी पर बयानबाजी जारी है. इसी क्रम में भागलपुर संसदीय क्षेत्र से जेडीयू सांसद अजय मंडल ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी मामले में बड़ा बयान दिया है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “पप्पू यादव को कानूनी प्रक्रिया के तहत राजीव प्रताप रूडी के घर जाना चाहिए था.”

जनता के सेवक हैं पप्पू यादव 

उन्होंने कहा, “ लोग कहते हैं, मैं भी कह रहा हूं कि एंबुलेंस के बारे में बोलना पप्पू यादव को भारी पड़ गया. इस वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पप्पू यादव ने इतना भी गलत नहीं किया था कि उन्हें जेल भेज दिया जाए. वो तो जनता के सेवक हैं, जनता की सेवा के लिए एंबुलेंस मामले को उजागर किया था. वहीं, 32 साल पुराने केस में अगर उनको जेल भेजा गया है, तो गिरफ्तार करने वाले पदाधिकारी भी दोषी हैं. थाना भी दोषी है, जिन्होंने इतने पुराने केस को पेंडिंग रखा था. पप्पू यादव से पहले उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए था.”

जेडीयू सासंद ने कहा, “ मैं भी दूध का धुला नहीं हूं. मैं कई केसों में संलिप्त था. लेकिन मुझे बगैर कुछ जानकारी के गिरफ्तार कर लीजिएगा क्या?  पप्पू यादव जनता की सेवा में लगे रहते हैं. वह तो भाग भी नहीं रहे थे. इस मौके का फायदा जिस पदाधिकारी ने उठाया है, यकीन मानिए वो राजनीति से प्रेरित हैं.”

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाने में साल 1989 में दर्ज अपहरण मामले में पुलिस ने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. मधेपुरा जिले की पुलिस मंगलवार को चार बजे के करीब पटना पहुंची और हाई वोल्टेज ड्रामा और विरोध प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव को मधेपुरा के लिए लेकर निकल गई. मंगलवार की रात को करीब एक बजे उनकी पेशी करवाई गई, जिसके बाद उन्हें सुपौल के वीरपुर जेल में  रखा गया था. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें डीएमसीएम भेगा गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें -

बिहार सरकार नया आदेश, अब इतने दिनों के अंतराल पर लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज

बिहार: लॉकडाउन में बंद पड़े मॉल से लाखों के सामान की चोरी, चोरों के गैंग में युवती भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget