एक्सप्लोरर

'SIR' पर JDU के बदलते सुर पर आई BJP की प्रतिक्रिया, चिराग पासवान की पार्टी किस तरफ?

Bihar Voter List Revision: बिहार बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा है कि एसआईआर का विरोध विपक्ष की अपनी मजबूरी है. जेडीयू नेताओं को लेकर कहा कि ये लोग गलतफहमी के शिकार हो गए हैं.

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है. विपक्ष के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक संजीव सिंह एवं सांसद गिरिधारी यादव भी सवाल उठा रहे हैं. दूसरी ओर चिराग पासवान की पार्टी के नेता भी इस अभियान पर सवाल उठाने लगे हैं. एनडीए में शामिल नेताओं के एसआईआर पर दिए जा रहे बयान से बिहार की सियासत तेज हो गई है. अब इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है.

गुरुवार (24 जुलाई, 2025) को बिहार बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि एसआईआर का विरोध विपक्ष की अपनी मजबूरी है क्योंकि फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. उन्होंने कहा कि रही बात जेडीयू के सांसद गिरिधारी यादव और विधायक संजीव सिंह की तो लगता है कि वह दोनों गलतफहमी के शिकार हो गए हैं.

एनडीए में चट्टानी एकता का किया दावा

प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि जेडीयू के बड़े नेता उन्हें स्थिति से अवगत कराएंगे, यह उनका आंतरिक मामला है. एनडीए में चट्टानी एकता है और यही एकता विधानसभा के चुनाव में प्रचंड बहुमत दिलाएगा. इसके साथ ही उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह लोग फर्जी वोटर की बैसाखी पर चुनावी नैया पार करना चाहते हैं. चुनाव आयोग के इस कदम से उन्हें अपनी धरती खिसकती नजर आ रही है, इसलिए काले कारनामों को ढकने के लिए काले कपड़े पहनकर नौटंकी कर रहे हैं.

एसआईआर पर चिराग की पार्टी ने क्या कहा?

उधर चिराग पासवान की पार्टी (लोजपा रामविलास) के प्रवक्ता शशि भूषण प्रसाद ने एसआईआर पर कहा है कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है. अभी जो काम हो रहे उस  पर हम लोगों को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. हमें लगता है कि जेडीयू विधायक संजीव सिंह और सांसद गिरिधारी लाल यादव दिग्भ्रमित हो गए हैं. उन्हें चुनाव आयोग के काम का इंतजार करना चाहिए. जब तक कि वह फाइनल लिस्ट तैयार करके नहीं देते हैं. 

शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि इसके बाद अगर लगता है कि कोई सही वोटर छूट गया है तो हम लोग भी इस पर आवाज उठाएंगे और पुरानी वोटर लिस्ट पर चुनाव कराने की मांग करेंगे. अभी उससे पहले इस तरह की बयानबाजी नहीं होनी चाहिए. चुनाव आयोग को अपने तरीके से काम करने देना चाहिए.

पढ़िए संजीव सिंह और गिरिधारी यादव का बयान

एसआईआर पर सवाल उठाए जाने को लेकर जेडीयू के विधायक संजीव सिंह ने कहा है कि सवाल उठना लाजिमी है. जो मजदूर बाहर हैं जिनका कॉन्ट्रैक्ट है कि आपको छह महीने तक छुट्टी नहीं है, काम करना है. जो वोटर हैं यहां के, तो उनका नाम कटेगा तो ये बहुत दुखद है. जेडीयू सांसद गिरिधारी यादव का कहना है कि अगर लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची सही थी, तो कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वही सूची गलत कैसे हो सकती है? उन्होंने कहा, 'क्या मैं गलत मतदाता सूची के आधार पर सांसद चुना गया हूं? अगर ऐसा है तो पूरी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठेंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget